दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा: आतिशी

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से भाजपा खिलवाड़ कर रही है। उनका दावा है कि भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम के पास डेंगू से लड़ने वाली दवाइयां ही नहीं हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:10 PM (IST)
दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा: आतिशी
डेंगू का प्रकोप इन दिनों बढ़ा हुआ हैऔर निगम इसको लेकर गंभीर नहीं है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से भाजपा खिलवाड़ कर रही है। उनका दावा है कि भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम के पास डेंगू से लड़ने वाली दवाइयां ही नहीं हैं। निगम ने इस साल सात में से छह दवाइयां अभी तक नहीं खरीदी हैं और न ही खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ की है, जबकि डेंगू का प्रकोप इन दिनों बढ़ा हुआ है। निगम इसको लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि उनकी दिल्ली वालों से क्या दुश्मनी है? आतिशी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि निगम डेंगू को नियंत्रित करने में नाकाम रहा है।

नगर निगम के एंटी मलेरिया विभाग में 70 फीसद पद खाली हैं। एमसीडी न के बराबर फा¨गग कर रही है। डोर टू डोर जाकर जांच करने और दवाई डालने में भी नगर निगम जीरो है। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन मरीजों के इलाज के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने डेंगू को रोकने और मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार व निगमों से तत्काल जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज प्रोग्राम के तहत 2021-22 के लिए आवंटित बजट को 98 फीसद घटाकर सिर्फ 10 लाख कर दिया गया है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली के नगर निगमों के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी), फागिंग व दवा का छिड़काव करने वाले और जागरूकता अभियान चलाने वाले कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और आम नागरिकों के सहयोग के चलते दिल्ली में डेंगू एवं मलेरिया की स्थिति काबू में है। इसके बावजूद आप प्रवक्ता व विधायक अतिशी डेंगू मलेरिया जैसे संवेदनशील विषय पर गलत बयानबाजी कर कर लोगों को डरा रही हैं। तीनों नगर निगमों के पास दो से तीन सप्ताह के लिए फा¨गग एवं छिड़काव के लिए दवा उपलब्ध है। हिंदू राव सहित निगमों के सभी अस्पतालों में डेंगू रोधी दवाओं का पूरा भंडार है। इसके बावजूद आप नेता दवा नहीं होने का झूठ फैला रही हैं।

chat bot
आपका साथी