BJP MP Manoj Tiwari: दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

BJP MP Manoj Tiwari पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को पिछले दो-तीन दिन से हल्का बुखार आ रहा था। लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई। उसमें वह संक्रमित मिले। इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:59 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:09 AM (IST)
BJP MP Manoj Tiwari: दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (North East Delhi MP Manoj Tiwari) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को पिछले दो-तीन दिन से हल्का बुखार आ रहा था। लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई। उसमें वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

उधर, मनोज तिवारी ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पिछले तीन दिन में संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है- 'मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का fever महसूस किया तो आज टेस्ट कराया। मेरी #COVID-19 की रिपोर्ट positive आयी है। पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आये हैं वो अपना टेस्ट करा लें..मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुये home isolation में हूं।'

कोरोना पीड़ित AAP विधायक ने की ऑक्सीजन देने की अपील

उधर, कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित आम आदमी पार्टी के नेता और ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से अपील की है कि वे दिल्ली को ऑक्सीजन दे दें। एक अस्पताल में इलाज करा रहे ऑक्सीजन मास्क लगाए बेड पर लेटे धीमी आवाज में बोलने का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि ऑक्सीजन ना मिलने से दिल्ली में लोग मर रहे हैं। जहां वह भर्ती हैं वहां भी तीन घंटे की आक्सीजन बची है। इस वीडियो को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर अशोक कुमार वालिया की कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी ने गुरुग्राम के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण होने के चलते दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी