झुग्गियों में विकास की उपेक्षा कर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने बनाया वोट बैंक : आदेश गुप्ता

भाजपा की ओर से 15 अक्टूबर से लगातार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झुग्गी सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता गुरुवार को वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र की वजीरपुर जेजे कालोनी पहुंचे। उन्होंने जेजे कालोनी व नीमड़ी कालोनी की झुग्गियों में लोगों की परेशानियां सुनीं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:05 PM (IST)
झुग्गियों में विकास की उपेक्षा कर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने बनाया वोट बैंक : आदेश गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता गुरुवार को वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र की वजीरपुर जेजे कालोनी पहुंचे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। झुग्गीवासियों की समस्याओं को जानने व उनका समाधान करवाने के लिए भाजपा की ओर से 15 अक्टूबर से लगातार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झुग्गी सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता गुरुवार को वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र की वजीरपुर जेजे कालोनी पहुंचे। उन्होंने जेजे कालोनी व नीमड़ी कालोनी की झुग्गियों में जाकर झुग्गिवासियों की परेशानियां सुनीं व लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी भाजपा केशवपुरम जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया को सौंपी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने झुग्गीवासियों को सपने दिखाकर वोट बैंक बनाया पर विकास के मामले में इन बस्तियों की उपेक्षा की। इसी उपेक्षा का अंत करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए झुग्गी सम्मान यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि झुग्गीवासी एक तरफ गंदा पानी पीने को बाध्य हैं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाओं से भी निराश हैं।

गरीबों के बच्चे विज्ञान पढ़ना चाहते हैं पर सरकारी स्कूलों में विज्ञान पढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। गुप्ता ने कहा कि इस स्थिति को बदला जाएगा और केजरीवाल सरकार को झुग्गियों में विकास करने को बाध्य किया जाएगा। इस दौरान 20 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन व 25 दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। यहां भाजपा प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला प्रभारी श्याम शर्मा, प्रमुख नेता डा. महेन्द्र नागपाल, प्रवक्ता अनुजा कपूर आदि मौजूद रहे।

आपके साथ है विश्व का सबसे बड़ा परिवार: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को वजीरपुर जेजे कालोनी के गैस गोदाम से झुग्गी सम्मान यात्र की शुरुआत की। इस दौरान गौरव भाटिया ने कहा कि झुग्गीवासी ही सच्चे मेहनतकश हैं और उनका सम्मान तो आवश्यक है ही। साथ ही इनमें से जो युवा अपनी मेहनत से शिक्षित हुए हैं उनको देश की मुख्य धारा में लाना है। इसके लिए विश्व का सबसे बड़ा परिवार (भाजपा) आपके साथ खड़ा है।

chat bot
आपका साथी