दिल्‍ली में भूख हड़ताल पर बैठे कोरोना वारियर्स, भाजपा का आरोप; वेतन को पैसे नहीं दे रही सरकार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि पहले केंद्र सरकार से और अब निगमों से दिल्ली सरकार लड़ रही है। लड़ाई की वजह से दिल्लीवासियों को नुकासन हो रहा है। दिल्ली सरकार की वजह से डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:52 PM (IST)
दिल्‍ली में भूख हड़ताल पर बैठे कोरोना वारियर्स, भाजपा का आरोप; वेतन को पैसे नहीं दे रही सरकार
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली में एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। जब तक वेतन नहीं मिलेंगे तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार ने कोविड मरीजों के लिए काम करने वाले अस्पतालों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की थी। इसके विपरीत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए भी पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर राजनीतिक द्वेष की वजह से नगर निगमों को आर्थिक रूप से बदहाल करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि निगमों को पर्याप्त फंड नहीं दिया जा रहा है। फंड में 57 फीसद की कटौती की गई है जिससे जनता से जुड़े काम करने में दिक्कत हो रही है। आदेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी दिल्लीवासियों को कोरोना से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। सैनिटाइजेशन और सफाई काम के साथ ही निगम के अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हिंदू राव को कोरोना मरीजों के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया, लेकिन दिल्ली सरकार ने किसी तरह की मदद नहीं की। एक तरफ दिल्ली सरकार के अस्पतालों का बुरा हाल है और दूसरी ओर बेहतर काम करने वाले निगम अस्पतालों को फंड नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा घर में 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहने वाले मरीजों के हालचाल जानने के लिए दिल्ली सरकार ने प्राइवेट एंजेसी को ठेका दिया था। प्रति मरीज 15 सौ रुपये का भुगतान किया गया। एजेंसी के लोग चार-पांच बार मरीजों को फोन किए हैं। यह करोड़ो रुपये का घोटाला है।

उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल असफल है। वहां तैनात किए गए डॉक्टरों को वेतन नहीं मिल रहा है। बुराड़ी में आठ सौ बिस्तरों वाले अस्पताल का तीन बार उद्घाटन हो चुका है, लेकिन अभी भी काम पूरा नहीं हुआ है। यदि गृहमंत्री अमित शाह आगे आकर मदद नहीं करते तो दिल्ली में मरीजों की स्थिति बेहद खराब हो जाती। दिल्ली सरकार लापरवाह बनी हुई थी।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि पहले केंद्र सरकार से और अब निगमों से दिल्ली सरकार लड़ रही है। लड़ाई की वजह से दिल्लीवासियों को नुकासन हो रहा है। दिल्ली सरकार की वजह से डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। 425 करोड़ रुपये की फाइल मई से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के पास लंबित है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी