Corona Vaccine: कोरोना रोधी टीकाकरण के 100 करोड़ डोज पूरा होने पर भाजपा

100 Doses Corona Vaccine पूरी दिल्ली में आयोजित होने वाले धन्यवाद कार्यक्रमों में सांसदों विधायकों पार्षदों के साथ पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। डाक्टरों स्वास्थ्यकर्मियों व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जगह-जगह पोस्टर-बैनर व होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:46 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:46 AM (IST)
Corona Vaccine: कोरोना रोधी टीकाकरण के 100 करोड़ डोज पूरा होने पर भाजपा
100 Doses Corona Vaccine: कोरोना रोधी टीकाकरण के 100 करोड़ डोज पूरा होने पर भाजपा

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। देश में कोरोना रोधी टीकाकरण के एक सौ करोड़ डोज पूरा होने पर भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए बृहस्पतिवार को जश्न का आयोजन किया जाएगा। पूरी दिल्ली में आयोजित होने वाले धन्यवाद कार्यक्रमों में सांसदों, विधायकों, पार्षदों के साथ पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। डाक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जगह-जगह पोस्टर-बैनर व होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि देशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में जोरशोर से टीकाकरण अभियान चल रहा है। लोगों को निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को टीके के एक सौ करोड़ डोज लग जाएंगे। यह प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से संभव हो सका है, इसलिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

करोलबाग में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, महरौली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, चांदनी चौक में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता शामिल होंगे।

सभी पार्षद अपने वार्ड में पांच-पांच हजार पोस्टर लगवा रहे हैं। इसके साथ ही पार्कों, टीकाकरण केंद्रों पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने वाले होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों व अस्पतालों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता डाक्टरों व स्वास्थ्यकमियों को सम्मानित करेंगे। इसी तरह से सुबह सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उन्हें मिठाई खिलाया जाएगा। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने व टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी