दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

दिल्ली में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा और प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने पूर्व उपाध्यक्ष डा. मोनिका पंत और पूर्व प्रवक्ता टीना शर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:10 PM (IST)
दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी
प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा और प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने पूर्व उपाध्यक्ष डा. मोनिका पंत और पूर्व प्रवक्ता टीना शर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। अरुणा रावत, श्याम बाला, सोना कुमारी, रेणु सिंह, अंजली राणा, रूबी फोगाट, टीना आहूजा, सीमा निगम व प्रियल भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिला शर्मा, भारती बंसल, रेणु चौधरी, मीरा पहाडि़या, प्रिया चौधरी, वैशाली पोद्दार, सीमा पंडित, मनोरमा मिश्रा, अर्चना कंसल, नीतू पुरी, ज्योती अग्रवाल, अर्चना अग्निहोत्री व शिखा माथुर मंत्री बनाई गई हैं।

शीला जैन कोषाध्यक्ष और सरिता तोमर कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। छवि कला सिंह, अंजली कपूर धमीजा, हिनू महाजन, ममता रतूड़ी, पूजा नायर, निशा तिवारी, कोमश वशिष्ठ व रतना अरोड़ा प्रवक्ता बनाई गई हैं। वहीं, काजल पनवार इंटरनेट मीडिया की जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित

वहीं, प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नए पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जनता के बीच लेकर जाने की सलाह दी। मोहम्मद हारून को मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया था, लेकिन उनकी टीम घोषित नहीं हुई थी। कई माह के इंतजार के बाद मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। नफीस सैफी, जफर अली रिजवी, इमरान मलिक, सईद अहमद, नवाब कुरैशी, शाहीन सैनी, अलाउद्दीन, अमीर अहमद एवं मोहम्मद नाजिर को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, अली रजा जैदी एवं इरफान सलमानी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चे का नए कोषाध्यक्ष निजाय खान होंगे। मजाहिर हुसैन, मोहम्मद मुस्तफा, शकील अहमद, खुर्शीद आलम, वसीम वारसी, अनीस अब्बासी, शबाना रहमान, इरफान मिर्जा एवं नवेद सिद्दीकी को मंत्री बनाया गया है। वकील कुरैशी कार्यालय मंत्री होंगे। नईम सैफी, समीउल्लाह, महबूब हैदर, हाफिज आफाद, सलमान पठान एवं मोहम्मद जावेद को प्रचार मंत्री बनाया गया है। नवाब कुरैशी, मजाहिर रजा, इकरार अहमद, शादाब तबस्सुम एवं आमिर खान मोर्चा के प्रवक्ता होंगे।

chat bot
आपका साथी