Delhi Assembly: विधायक राखी बोलीं सीएम अरविंद केजरीवाल गरीब व पिछड़ों के साथ

दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गरीब व पिछड़ों के साथ हैं उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए एमसीडी को 938 करोड़ रुपये देकर एक बार फिर साबित की है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:05 PM (IST)
Delhi Assembly: विधायक राखी बोलीं सीएम अरविंद केजरीवाल गरीब व पिछड़ों के साथ
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ थे और रहेंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गरीब व पिछड़ों के साथ हैं, उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए एमसीडी को 938 करोड़ रुपये देकर एक बार फिर साबित की है।

बिड़ला ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एमसीडी में भाजपा लाख भ्रष्टाचार और राजनीति कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों के साथ थे और रहेंगे।

वाल्मीकि समाज आगामी चुनाव में भाजपा के शासन से एमसीडी को मुक्त करेगा और एमसीडी में आम आदमी पार्टी की एक ईमानदार सरकार स्थापित करेगा। वहीं प्रेसवार्ता में मौजूद आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एमसीडी में सत्तासीन भाजपा नेताओं के पास भ्रष्टाचार करने के लिए पैसे हैं, लेकिन दिल्ली की साफ-सफाई करने वाले वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी भाजपा से मांग करती है कि वे सफाई कर्मचारियों के वेतन के पैसे को भी न खा जा जाएं। यह पैसा कर्मचारियों के खातों में भेज दे, ताकि उनके घर का चूल्हा जल सके। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों के दर्द को समझा और वेतन के लिए एमसीडी को 938 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके लिए हम सभी उनका आभार प्रकट करते हैं। कुमार ने कहा कि पिछले 14 सालों से एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी है।

भाजपा शासित एमसीडी इन 14 सालों में देश का सबसे भ्रष्ट निकाय बन चुका है। दिल्ली के अंदर उत्तरी नगर निगम के सफाई कर्मचारी तनख्वाह को लेकर में हड़ताल पर थे। क्योंकि उन्हें तीन-चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिल पाई थी। सफाई कर्मचारी काफी परेशान थे। क्योंकि बच्चों की ट्यूशन फीस नहीं दे पा रहे थे और घर का खर्चा नहीं चल पा रहा था। सफाई कर्मचारी किस मुश्किल स्थिति से गुजर रहे थे।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी