Delhi Woman Assault Case: आरोपितों के डर से दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार समेत बदल दिया था घर

पीड़िता के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से आरोपित पीड़िता और उसके परिवार को धमकियां दे रहे थे मजबूरी में परिवार को वो जगह छोड़नी पड़ी और दयालपुर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने आ गए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:17 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:17 AM (IST)
Delhi Woman Assault Case: आरोपितों के डर से दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार समेत बदल दिया था घर
Delhi Woman Assault Case: आरोपितों के डर से दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार समेत बदल दिया था घर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या करने के मामला गरमा गया है। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला के पति की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पता चला है कि आरोपितों के डर से पीड़ित महिला का परिवार दयालपुर थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले ही किराये के घर में रहने आया था। पीड़िता के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से आरोपित पीड़िता और उसके परिवार को धमकियां दे रहे थे, मजबूरी में परिवार को वो जगह छोड़नी पड़ी और दयालपुर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने आ गए।

रात साढ़े 12 बजे आरोपित पहुंचे घर

शनिवार रात पीड़ित महिला अपने पति के साथ घर में थी। रात 12:30 बजे मनीष पंडित अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और महिला के पति को आवाज दी। व्यक्ति ने जैसे ही दरवाजा खोला, हमलावर अंदर आ गए और उसे गोली मार दी। उत्तर पूर्वी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है हमलावरों की धरपकड़ के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

शिकायत पर पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

परिवार का आरोप है कि आरोपित उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे। उन्होंने ट्रानिका सिटी थाने में इसकी शिकायत भी दी। गत सप्ताह ही पीड़िता ने गाजियाबाद के एसएसपी को लिखित शिकायत देकर बताया था कि उसे आरोपितों से जान का खतरा है, तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते पीड़िता के पति की हत्या हो गई।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि दयालपुर इलाके में शनिवार रात  सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच में पता चला है कि पीड़िता पहले अपने पति के साथ लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहती थी। इसी वर्ष मई के महीने में चार युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद महिला और उसका पति सहमे हुए थे।

chat bot
आपका साथी