Delhi AIIMS: एम्स की डाक्टर ने वरिष्ठ सहयोगी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस ने दुष्कर्म के दो केस दर्ज किए हैं। एक मामले में एम्स की डाक्टर ने वरिष्ठ सहयोगी पर नशा देकर दुष्कर्म और कुकर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:23 PM (IST)
Delhi AIIMS: एम्स की डाक्टर ने वरिष्ठ सहयोगी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
एम्स की डाक्टर ने वरिष्ठ सहयोगी पर नशा देकर दुष्कर्म और कुकर्म करने का आरोप लगाया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस ने दुष्कर्म के दो केस दर्ज किए हैं। एक मामले में एम्स की डाक्टर ने वरिष्ठ सहयोगी पर नशा देकर दुष्कर्म और कुकर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि दूसरा मामला एक युवती की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित फरार है। केस 1शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस अधिकारी ने बताया कि हौजखास में रहने वाला आरोपित एम्स के मेडिसन विभाग में बतौर वरिष्ठ रेजिडेंट डाक्टर के पद पर तैनात है।

पीडि़ता डाक्टर भी इसी अस्पताल में कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपित डाक्टर ने 10 अक्टूबर की रात को पार्टी का आयोजन किया था। जहां उसे आरोपित ने शराब पिला दी थी। ज्यादा शराब पीने के चलते वह पार्टी खत्म होने बाद डाक्टर के घर पर ही रूक गई। देर रात आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपित के घर से अपने घर पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। केस 2चाकू के दम पर दुष्कर्म का आरोप दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में चाची के घर आई एक युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है।

पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उसकी चाची का परिवार काम पर गया था और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक जबरन उनके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने युवती को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। पीडि़ता के बयान के मुताबिक देर शाम को जब चाची का परिवार वापस आया तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

chat bot
आपका साथी