दिल्ली की कुड़ी नव्या बैजल ने 10 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

दिल्ली के अशोक विहार इलाके की नव्या बैजल। इसने बड़े ही कम समय में इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई पहचान बनाई है। इसके रील्स एवं शार्ट एलबम लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। लोग इसे एक दूसरे को शेयर भी कर रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:01 PM (IST)
दिल्ली की कुड़ी नव्या बैजल ने 10 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
नाव्या के रील्स सोशल मीडिया पर काफी पापुलर हो रहे हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। यूं तो बहुत से बच्चे बचपन से ही प्रतिभाशाली होते हैं। लेकिन, जब कोई बच्चा उम्र के मुकाबले कई गुनी सफलता अर्जित करता है तो उसकी चर्चा होना लाजिमी है। इन्हीं में से एक हैं दिल्ली के अशोक विहार इलाके की नव्या बैजल। इसने बड़े ही कम समय में इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई पहचान बनाई है।

शानदार अदाकारी से जीत लेती है लोगों का दिल

नव्या बैजल (Navya Baijal) की खास बात यह है कि वह अभिनय की अदाकारी से भरी हुई एक ज़िंदादिल और खुश मिजाज़ बच्ची है। हालांकि, सोशल मीडिया नए-नए टैलेंट से भरा हुआ है। बच्चे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने नियमित कार्यक्रमों के साथ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

रील्स एवं पोस्ट किया जा रहा पसंद

वहीं, नव्या महज 10 साल की उम्र में आपको आनंदित कर देगी। साथ ही अपने टैलेंट और हुनर से आपके चेहरे पर मुस्कराहट बनाकर रखेगी। इसी वजह से उनकी कुछ रील्स और पोस्ट को बहुत पसंद किया जा रहा है। नव्या बैजल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने जीवन की एक झलक पेश करती हैं। वह एक अदाकारा, मॉडल और सुंदर डांसर हैं। इन्हीं सब खूबियों की वजह से नव्या को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

जल्द आने वाली है म्यूजिक एलबम एवं वेबसीरीज

नव्या आने वाले समय में आप इनको म्यूजिक एलबम और वेबसीरीज में भी नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही वह ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मेहनत में जुटी हैं। जल्दी ही वह और सफल होकर अपनी उम्र के बच्चों के लिए एक मिसाल बनेगी। वैसे भी हमारे देश में सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज और प्रभावित करने वालों का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

Indian Railway: कोहरे में पड़ेगी रेल यात्रियों पर मार, शताब्दी-हमसफर सहित 31 जोड़ी ट्रेनें निरस्त, यहां देखें लिस्ट

chat bot
आपका साथी