दिल्ली के कालकाजी में किर्गिस्तानी महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या

Delhi Crime News जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक कालकाजी स्थित के ब्लाक में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में विदेशी महिला मृत पाई गई। वहीं महिला के साथ एक 16 माह की बच्ची भी मृत मिली है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:07 PM (IST)
दिल्ली के कालकाजी में किर्गिस्तानी महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या
दक्षिण दिल्ली में कमरे में मृत पाई गई विदेशी महिला, नजदीक में मिला 16 महीने की बच्ची का शव

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। कालकाजी इलाके में किर्गिस्तान मूल की महिला और उसके 13 महीने के मासूम बेटे की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों शव महिला की उज्बेकिस्तान मूल की दोस्त के घर से मिले हैं। महिला की मौत की सूचना उसके भारतीय मूल के पति विनय चौहान ने मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कालकाजी थाना पुलिस ने मृतका माइस्कल जुमाबेवा (28) और 13 महीने के मासूम मानस का शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतका माइस्कल जुमाबेवा अपने पति विनय और बेटे के साथ ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में रहती थी। विनय और माइस्कल की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी और इस शादी से उन्हें एक डेढ़ साल का बेटा मानस था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महिला के पति ने पुलिस को कालकाजी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कालकाजी के के-22 बी में उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक कमरे में बिस्तर पर माइस्कल और उसके बेटे का शव पड़ा हुआ था। दोनों के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। जबकि दूसरे कमरे में मत्लुबा, अविनाश और उनकी एक अन्य दोस्त मौजूद थी। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पति ने पुलिस को बताया कि माइस्कल गर्भवती थी और सोमवार रात को उसके के पेट में तेज दर्द था। इसके चलते वह अस्पताल जाने की बात कह रही थी। अस्पताल जाने की बात पर दोनों का झगड़ा हो गया।

इसके बाद विनय माइस्कल को घर पर ही छोड़कर अपने दोस्त वाहिद से मिलने चला गया। इस पर माइस्कल ने अपनी दोस्त मत्लुबा को फोन किया और उसके साथ अस्पताल गई। अस्पताल से आने के बाद माइस्कल कालकाजी में ही रुक गई जहां वह अपने बच्चे के साथ मृत पाई गई।

chat bot
आपका साथी