Delhi Dengue ALERT: दिल्ली में हर सप्ताह बढ़ रहा डेंगू-मलेरिया का खतरा, एक सप्ताह में तेजी से बढ़े 17 फीसद मरीज

Delhi Dengue ALERT राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एक सप्ताह पहले जहां डेंगू के मामलों की संख्या ईकाई में होती थी वह दहाई में जा पहुंची है। इतना ही अब एक सप्ताह में डेंगू के 62 मरीज भी सामने आने लगे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:27 PM (IST)
Delhi Dengue ALERT: दिल्ली में हर सप्ताह बढ़ रहा डेंगू-मलेरिया का खतरा, एक सप्ताह में तेजी से बढ़े 17 फीसद मरीज
बीते एक सप्ताह में मलेरिया के 16 तो डेंगू के 62 मरीज एक सप्ताह में आए सामने

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी में हर सप्ताह मच्छरजनित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एक सप्ताह पहले जहां डेंगू के मामलों की संख्या ईकाई में होती थी वह दहाई में जा पहुंची है। इतना ही अब एक सप्ताह में डेंगू के 62 मरीज भी सामने आने लगे हैं। यही हाल मलेरिया का कहा है कि बीते एक सप्ताह में मलेरिया के 16 तो चिकनगुनिया के आठ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस वर्ष के कुल मरीजों की बात करें तो डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 273 तो मलेरिया का 102 और चिकनगुनिया के मरीजों का आंकड़ा 52 जा पहुंचा है। बीते एक सप्ताह में यह 17 फीसद अधिक है। इससे पिछले सप्ताह डेंगू के 53 मरीजों की पुष्टि हुई थी। जबकि इस सप्ताह में नौ मरीज अधिक सामने आए हैं।

निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सितंबर माह में डेंगू के मरीजों की संख्या बीते दो वर्षों के मुकाबले कम हैं, लेकिन जिस तेजी से यह मामले बढ़ रहे हैं उससे लगता है कि बचे हुए दिनों में यह रिकार्ड भी टूट सकता है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में सितंबर माह में 190 मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि बीते वर्ष 188 मरीज सामने आए थे। इस वर्ष की बात करें तो कुल 273 मरीजों में अकेले सितंबर माह में ही डेंगू 149 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

उत्तरी में मलेरिया का तो दक्षिणी निगम में डेंगू का प्रकोप ज्यादा

मच्छरजनित बीमारियों का सर्वाधिक प्रकोप उत्तरी व दक्षिणी निगम क्षेत्र में हैं। उत्तरी निगम क्षेत्र से जहां मलेरिया के सर्वाधिक मरीजों की पुष्टि हो रही है तो वहीं दक्षिणी निगम क्षेत्र से डेंगू के सर्वाधिक मरीजों की पुष्टि हो रही है। इस वर्ष के कुल 273 डेंगू के मरीजों में से 74 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं तो वहीं 66 मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र से और 31 मरीज पूर्वी निगम क्षेत्र से हैं। 15 मरीज नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली कैंट इलाके से तीन और रेलवे के इलाके से दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 82 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी तरह मलेरिया की बात करें तो कुल 102 मरीजों में से सर्वाधिक 29 मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र से हैं जबकि 20 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं 15 मरीज पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र से हैं। जबकि दिल्ली कैंट व रेलवे क्षेत्र से एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।36 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

सितंबर माह में मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप की स्थिति

वर्ष      मलेरिया        डेंगू     चिकनगुनिया

2016  117          362      3825

2017  177        1103          90

2018  138           374         35

2019   214          190         65

2020   102           188        35

2021     45           149        20

नोट: वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक के आंकड़े पूरे सितंबर माह के हैं। जबकि 2021 के आंकड़े 25 सितंबर तक के हैं।

 

वर्ष भर में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति

वर्ष       मलेरिया       डेंगू      चिकनगुनिया

2016    335          1692       3695

2017    482          1807         338

2018     308           481          79

2019     368            282         87

2020      149           212        64

2021      102            273        52

नोट: आंकड़े प्रत्येक वर्ष एक जनवरी से लेकर 25 सितंबर तक के हैं।

chat bot
आपका साथी