शादीशुदा महिला के प्यार में पागल दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने कराई पूर्व फौजी की हत्या, गिरफ्तार

शादीशुदा महिला से संबंध में दूरी बनने पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात एक हेड कांस्टेबल इस कद्र नाराज हुआ कि उसने बदमाशों को सुपारी देकर बीच गली उसके पति की हत्या करवा दी। हत्या गत महीने ज्योति नगर इलाके में पूर्व फौजी सुधीर की हुई थी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:08 AM (IST)
शादीशुदा महिला के प्यार में पागल दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने कराई पूर्व फौजी की हत्या, गिरफ्तार
दिल्ली में पूर्व फौजी की हत्या में क्राइम ब्रांच का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। शादीशुदा महिला से संबंध में दूरी बनने पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात एक हेड कांस्टेबल इस कद्र नाराज हुआ कि उसने बदमाशों को सुपारी देकर बीच गली उसके पति की हत्या करवा दी। हत्या गत महीने ज्योति नगर इलाके में पूर्व फौजी सुधीर की हुई थी। इसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल घनश्याम काे गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपित और मृतक की पत्नी के बीच संबंध थे। फौजी के सेवानिवृत होने पर दोनों के बीच दूरियां बनने लगी थीं, आरोपित महिला पर दबाव बना रहा था कि पति को छोड़कर वह उसके पास आ जाए।

ऐसा न करने पर वह उसने सुपारी देकर सुधीर की हत्या करवा दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही सुधीर की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी। 

पुलिस के मुताबिक दस सितंबर को पूर्व फौजी सुधीर अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और उनके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सेना के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। 16 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी। पुलिस को तफ्तीश में पता चला मई 2020 में सुधीर सेना से लिपिक के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

पुलिस ने मृतक के घर के आसपास व इलाके में अन्य जगह लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली तो उसमें दो हमलावर कैद मिले, एक फुटेज में हमलावर घनश्याम से मिलते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने घनश्याम के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई, जिसमें सामने आया वह लगातार मृतक की पत्नी से फोन पर बात करता था। मृतक का भाई अनिल भी क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल है और घनश्याम उसका दोस्त है।

घनश्याम अक्सर मृतक के घर पर भी जाता था। काफी जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने 19 अक्टूबर को घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला सुधीर के पत्नी के साथ उसके विवाहितर संबंध थे, सुधीर के सेवानिवृत होने के बाद वह उसकी पत्नी से मिल नहीं पा रहा था। महिला उसको नजरअंदाज करने लगी थी, उसने साजिश रच कर बदमाशों को सुपारी देकर सुधीर की हत्या करवा दी। पुलिस हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी