Covid Vaccination: सरकारी और निजी दफ्तरों में भी शुरू हुआ टीकाकरण, जानिए कैसे उठाएं लाभ

Coronavirus Vaccination दफ्तरों में टीकाकरण शुरू होने से अभियान में तेजी देखने को मिल रही है इसके साथ ही कर्मचारी राहत की सांस ले रहे हैं। कार्य स्थल पर ही टीके की सुविधा मिलने से कर्मचारियों में खुशी भी देखने को मिल रही है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:56 AM (IST)
Covid Vaccination: सरकारी और निजी दफ्तरों में भी शुरू हुआ टीकाकरण, जानिए कैसे उठाएं लाभ
एक दफ्तर में होने चाहिए 45 से अधिक उम्र वाले पार वाले 50 कर्मचारी।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। यमुनापार में सरकारी और निजी दफ्तरों में भी टीकाकरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें 45 से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को उनके दफ्तर में जाकर टीका लगा रही हैं। दफ्तरों में टीकाकरण शुरू होने से अभियान में तेजी देखने को मिल रही है, इसके साथ ही कर्मचारी राहत की सांस ले रहे हैं। उन्हें टीके के लिए केंद्रों के धक्के खाने नहीं पड़ रहे हैं, कार्य स्थल पर ही टीके की सुविधा मिलने से कर्मचारियों में खुशी भी देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें दफ्तरों में जाकर कर रही हैं टीकाकरण

जिन सरकारी और निजी दफ्तारों में 45 से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों की संख्या 50 के पार हैं, उन दफ्तरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर टीकाकरण कर रही हैं। कड़कड़डूमा स्थित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में शाहदरा जिला प्रशासन ने टीकाकरण शिविर लगाया। 45 से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों का कोविन एप पर हाथों हाथ पंजीकरण करके टीका लगाया गया। टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को आधे घंटे तक डाक्टरों की निगरानी में रखा गया।

आनंद विहार बस अअड्डे के कर्मचारियों को मिलेगा टीका

एसडीएम विवेक विहार देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन ऐसे निजी और सरकारी दफ्तरों से संपर्क कर रहा है, जिनके यहां पर 45 के पार वालों की संख्या 50 से अधिक है। उन्होंने कहा कि आनंद विहार बस अड्डे के कर्मचारियों को भी जल्द टीका लगाया जाएगा। पूर्वी जिले में अक्षरधाम मंदिर, मदर डेयरी के मुख्यालय और राधू पैलेस स्थित आयकर भवन में शिविर लगाकर कर्मचारियों को टीके लगाए गए। पूर्वी जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी रामचंद्रा ने बताया कि दफ्तरों में टीकाकरण शुरू होने से अभियान में तेजी आई है, लोगों में इस बात का संतोष है कि प्रशासन उनके कार्य स्थल पर जाकर टीका लगा रहा है। इससे उनका समय और धन दोनों बच रहा है।

68 हजार से ज्यादा लोगों को लग चुका है टीका : गीतिका शर्मा

उत्तर पूर्वी जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने बताया कि यमुना विहार स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय बी-एक में 45 वर्ष के उम्र वाले शिक्षा निदेशालय के अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल तक 45 से अधिक उम्र वाले 68, 589 और 25, 805 स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लग चुका है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर और सिविल डिफेंस वोलिंटियर्स के माध्यम से समाज के लोगों को टीके के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग टीका लगवा सकें।

chat bot
आपका साथी