Delhi Coronavirus Case: दिल्ली में अक्षरधाम खेल गांव का कोविड सेंटर शुरू, सौ मरीज भर्ती

अक्षरधाम स्थित खेल गांव में सोमवार रात से पांच सौ बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर में मंगलवार दाेपहर तक साै मरीज भर्ती हो चुके हैं। इन मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण हैं करीब 60 मरीज आक्सीजन की स्पोर्ट पर हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:11 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:38 AM (IST)
Delhi Coronavirus Case: दिल्ली में अक्षरधाम खेल गांव का कोविड सेंटर शुरू, सौ मरीज भर्ती
इस सेंटर काे लोक नायक अस्पताल से जोड़ा गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अक्षरधाम स्थित खेल गांव में सोमवार रात से पांच सौ बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर में मंगलवार दाेपहर तक साै मरीज भर्ती हो चुके हैं। इन मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण हैं, करीब 60 मरीज आक्सीजन की स्पोर्ट पर हैं। मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। डाक्टर फाॅर यू संस्था सेंटर का संचालन कर रही है। अभी यमुना स्पोट्स कांप्लेक्स का कोविड सेंटर शुरू नहीं हो पाया है, उम्मीद है मंगलरात रात या बुधवार से इसे शुरू किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष डाक्टर रजत जैन ने बताया कि सेंटर में तेजी के साथ बेड भर रहे हैं, महेज कुछ घंटे में सौ मरीज भर्ती हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को सेंटर में भर्ती किया जा रहा है, ऐसे मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिन्हें आक्सीजन की ज्यादा जरूरत है। पूरी कोशिश की जा रही है ज्यादा से ज्यादा मरीजों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था करके रखी जाए। उन्होंने कहा कि संस्था के 18 डाक्टर और नर्स सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस सेंटर काे लोक नायक अस्पताल से जोड़ा गया है।

दक्षिणी के बाद उत्तरी जिले की भी हालत खराब

बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमण की हालत चिंताजनक स्थिति में पहुंचती जा रही है। पिछले पांच दिन में यहां 7441 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। दक्षिणी जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण हैं। इसलिए यहां सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। उत्तरी जिले की भी हालत चिंताजनक है। वहीं पूर्वी जिले में सबसे कम कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि राजधानी में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की यह अब तक की सबसे तेज रफ्तार है।

chat bot
आपका साथी