Coronavirus Vaccine Update: राजधानी में फिर रिकार्डतोड़ टीकाकरण, 33287 लोगों ने लगवाया टीका

राजधानी में 33287 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इससे पहले चार मार्च को 27959 लोगों ने टीका लगवाया था। इनमें से 66 फीसद लोगों ने निजी अस्पतालों में व 34 फीसद लोगों ने सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 09:22 AM (IST)
Coronavirus Vaccine Update: राजधानी में फिर रिकार्डतोड़ टीकाकरण, 33287 लोगों ने लगवाया टीका
राजधानी में फिर रिकार्डतोड़ टीकाकरण, 33287 लोगों ने लगवाया टीका

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। टीकाकरण अभियान के अंतर्गत राजधानी में शनिवार को एक बार फिर रिकार्डतोड़ टीकाकरण हुआ। इस दौरान 33,287 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इससे पहले चार मार्च को 27959 लोगों ने टीका लगवाया था। इनमें से 66 फीसद लोगों ने निजी अस्पतालों में व 34 फीसद लोगों ने सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों में बुजुर्गों की संख्या सर्वाधिक रही। पहली डोज लेने वाले 26,155 लोगों में से 17,288 बुजुर्ग शामिल रहे। वहीं, 45-59 साल के बीमारियों से पीड़ित 2824 लोगों ने टीका लगवाया। साथ ही 3769 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 2274 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीका लगवाया।

मात्र दो लोगों में ही हुआ दुष्प्रभाव

शनिवार को टीका लगवाने वाले लोगों में से मात्र दो ही लोगों में हल्का दुष्रभाव हुआ। वहीं, 7132 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली।

छह मार्च को टीकाकरण के आंकड़े

कुल टीकाकरण- 33,287

पहली डोज- 26,155

60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग- 17,288

45 से 59 वर्ष के लोग-2884

अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी- 3769

स्वास्थ्य कर्मी- 2274

दूसरी डोज लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी-7132

101 साल की महिला ने लगवाया टीका

दक्षिणी दिल्ली के नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से संचालित चरक पालिका अस्पताल में 101 साल की बुजुर्ग महिला सुमित्र दांडिया ने टीके की पहली डोज ली। वह मोतीबाग की रहने वाली हैं। एनडीएमसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। टीकाकरण के बाद सुमित्र ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसलिए टीके को लेकर कोई भ्रम न पालें और सभी लोग इसे लगवाएं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्नी के साथ लगवाया टीका

वहीं, साहिबाबाद कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्नी के साथ टीका लगवाया। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव केसी त्यागी ने भी अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। यशोदा हास्पिटल कौशांबी में शुक्रवार को 240 लोगों को कोरोना विरोधी टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी