Coronavirus Vaccination: बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, आंकड़ा एक लाख 13 हजार के पार

टीकाकरण की रफ्तार कम नहीं होती तो दिल्ली में काफी समय पहले ही टीकाकरण का काम पूरा हो गया होता। क्योंकि राजधानी में अधिकांश दिनों में टीकाकरण का प्रतिदिन का आंकड़ा डेढ़ लाख से अधिक रहा है।जबकि कई दिन ऐसे भी रहे हैंजब यह दो लाख के पार गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:34 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, आंकड़ा एक लाख 13 हजार के पार
शनिवार को टीकाकरण का आंकड़ा एक लाख 13 हजार 413 पहुंच गया।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। त्योहारों के समय पिछले एक महीने से धीमी चल रही टीकाकरण की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। इससे शनिवार को टीकाकरण का आंकड़ा एक लाख 13 हजार 413 पहुंच गया। शुक्रवार को भी टीकाकरण का आंकड़ा एक लाख दस हजार के पार रहा। लेकिन, इससे पहले यह आंकड़ा करीब एक महीने से एक लाख से कम कम ही रह रहा था। इसके साथ ही टीकाकरण की रफ्तार 50 फीसद तक घट गई थी। लेकिन अब यह फिर से पटरी पर आने लगी है। अगर यह रफ्तार बरकरार रही तो अगले 15 दिन में दिल्ली के बचे हुए करीब 15 लाख लोगों को कम से कम टीके की एक डोज लग जाएगी।

टीकाकरण की रफ्तार कम नहीं होती तो पहले ही पूरा हो जाता काम

हालांकि, अगर टीकाकरण की रफ्तार कम नहीं होती तो दिल्ली में काफी समय पहले ही टीकाकरण का काम पूरा हो गया होता। क्योंकि, राजधानी में अधिकांश दिनों में टीकाकरण का प्रतिदिन का आंकड़ा डेढ़ लाख से अधिक रहा है। जबकि कई दिन ऐसे भी रहे हैं, जब यह दो लाख के पार गया है। राजधानी में अभी तक कुल दो करोड़ आठ लाख 39 हजार 435 लोगों को टीके की डोज लग चुकी हैं। इनमें से एक करोड़ 33 लाख 14 हजार 343 लोगों को एक डोज और 79 लाख 25 हजार 088 लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।

यह है दिल्ली में काेरोना का ताजा हाल

बता दें कि दिल्ली मेें 13 नवंबर को कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए। वहीं, कोरोना संक्रमण दर घटकर 0.10 फीसद हो गई है। शुक्रवार को यह 0.12 फीसद थी। राहत की बात यह रही कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 66 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या दस घटकर 361 रह गई।

chat bot
आपका साथी