Coronavirus Vaccination: शाहदरा ने टीकाकरण का लगाया शतक तो उत्तरी पूर्वी ने तोड़ा रिकॉर्ड

टीकाकरण में अब तक फिसड्डी रहे शाहदरा जिला ने शनिवार को कमाल कर दिखाया। जिले ने टीकाकरण में शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया है इस शतक के साथ यह राजधानी का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसके सभी छह केंद्र पर शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:30 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: शाहदरा ने टीकाकरण का लगाया शतक तो उत्तरी पूर्वी ने तोड़ा रिकॉर्ड
शाहदरा टीकाकरण में शतक लगाने वाला राजधानी का पहला जिला बना।

नई दिल्ली, शुजाउद्दीन। टीकाकरण में अब तक फिसड्डी रहे शाहदरा जिले ने शनिवार को कमाल कर दिखाया। जिले ने टीकाकरण में शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया है, इस शतक के साथ यह राजधानी का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसके सभी छह केंद्र पर शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। वहीं, उत्तरी पूर्वी जिले के पंचशील अस्पताल ने यमुनापार के केंद्रों के टीकाकरण का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 109 लोगों को टीका लगाकर नया कीर्तिमान बनाया है।

शाहदरा जिले में पांच सरकारी व एक निजी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र बने हुए हैं। यमुनापार में सबसे ज्यादा केंद्र शाहदरा के पास ही हैं, इसमें से दो केंद्र जीटीबी व सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ऐसे हैं जहां टीकाकरण के साथ ही कोरोना संक्रितों का इलाज चल रहा है। लेकिन जिले में टीकाकरण का आंकड़ा 300 को पार नहीं कर पा रहा था, शनिवार का दिन जिला प्रशासन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। अधिकारियों की छुट्टी होने के बाद भी यह साबित कर दिखाया, मेहनत की जाए तो कामयाबी कदम जरूर चूमती है।

प्रशासन के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने टीकाकरण के ग्राफ को बढ़ाने के काफी मशक्कत भी की है। उन्होंने खुद स्वास्थ्यकर्मियाें से सीधे संपर्क किया, अस्पतालों में जाकर उन्हें टीके के लिए उत्साहित किया। टीके के लिए उनके मन में बैठे डर को जाना और उसे दूर किया। जिलाधिकारी संजीव कुमार ने खुद शनिवार को केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एसडीएम पंकज भटनागर ने बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से मिले और उन्हें बताया कि टीकाकरण क्यों जरूरी है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को ही क्यों चुना गया है। शनिवार को उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक खुद केंद्रों का निरीक्षण किया, फोन करके टीके के लिए लाभार्थियों को बुलाया। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन के लिए शनिवार काफी उत्साहवर्धक रहा, हर एक केंद्र पर शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ। लोग टीके को लेकर जागरूक हो रहे हैं। 

अस्पताल कितने लोगों को लगा टीका

शाहदरा जिला

राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल : 100 दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान: 100

जीटीबी अस्पताल : 100

डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान : 100

शांति मुकुंद अस्पताल : 100ईएसआइ अस्पताल, झिलमिल : 100उत्तर पूर्वी जिला

जगप्रवेश चंद्र अस्पताल : 97

पंचशील अस्पताल : 109

पूर्वी जिला

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल : 39धर्मशिला नारायणा अस्पताल : 90

चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय: 78

मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज : 100

मेट्रो अस्पताल, प्रीत विहार : 50

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी