Coronavirus Vaccination: जश्न के बाद अब जागरूक करने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, शुरू किया विशेष अभियान

100 करोड़ डोज पूरा होने पर बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा की ओर से दिल्ली में 36 स्थानों पर कार्यक्रम आय़ोजित कर जश्न मनाया या था। भाजपा नेता टीकाकरण केंद्रों पर जाकर डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया था ।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:02 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: जश्न के बाद अब जागरूक करने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, शुरू किया विशेष अभियान
दिल्ली भाजपा के सभी मोर्चों ने विशेष अभियान शुरू किया है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कोरोनारोधी टीकाकरण में 100 करोड़ डोज पार करने पर जश्न मनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता इस आंकड़े को और आगे बढ़ाने में लग गए हैं। किसी कारणवश अभी तक टीका नहीं लगवाने वालों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए दिल्ली भाजपा के सभी मोर्चों ने विशेष अभियान शुरू किया है।

दो दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

100 करोड़ डोज पूरा होने पर बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा की ओर से दिल्ली में 36 स्थानों पर कार्यक्रम आय़ोजित कर जश्न मनाया या था। भाजपा नेता टीकाकरण केंद्रों पर जाकर डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया था। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बैगर अस्पतालों व शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया था। वहीं, शुक्रवार से दो दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा का कहना है कि सभी मोर्चों के सदस्य इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।

कुछ लोग अभी भी नहीं लगवा पाए हैं टीका

भाजपा नेताओं का कहना है कि किसी न किसी कारणवश अभी भी कई लोग टीका नहीं लगवाए हैं। भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों के पास जाकर उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। यदि उन्हें टीका लगवाने में किसी तरह की दिक्कत हो रही होगी तो उसे दूर करने की कोशिश की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की कोशिश होगी कि दिल्ली में सभी लोगों का टीकारण हो सके। पहले भी भाजपा द्वारा पूरी दिल्ली में जागरूकता अभियान चलाया गया था।

टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक

टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कार्यकर्ताओं नरेन्द्र मोदी सरकार की इस उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने और लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी