कंपनी के अभियंता हुए कोरोना पाजिटिव तो पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने संभाला काम

लाकडाउन के कारण बहुत से श्रमिक अपने गांव चले गए हैं। ऐसे में सीमित संसाधनों में परियोजनाओं पर काम कर रहे अधिकारी किसी न किसी तरह काम को आगे बढ़ा रहे हैं। इन्हीं परियोजनाओं में प्रगति मैदान सुरंग सड़क भी शामिल है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:54 PM (IST)
कंपनी के अभियंता हुए कोरोना पाजिटिव तो पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने संभाला काम
15 दिन पहले कंपनी के छह अभियंता कोरोना पाजिटिव हो गए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में सभी कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली का ढांचागत विकास भी प्रभावित हुआ है। लाकडाउन के कारण बहुत से श्रमिक अपने गांव चले गए हैं। ऐसे में सीमित संसाधनों में परियोजनाओं पर काम कर रहे अधिकारी किसी न किसी तरह काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

इन्हीं परियोजनाओं में प्रगति मैदान सुरंग सड़क भी शामिल है। लगभग सवा किलोमीटर लंबी इस सुरंग को बनाने का जिम्मा एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रखा है। करीब 90 फीसद काम ही पूरा हो चुका है। लाकडाउन में भी परियोजना पर काम चल रहा था। 15 दिन पहले कंपनी के छह अभियंता कोरोना पाजिटिव हो गए। अब सवाल यह आया कि काम बंद कर दिया जाए।

ऐसी स्थिति में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)के अभियंताओं ने स्वयं मोर्चा संभाला। वे कंपनी के अभियंताओं की जगह पिछले 15 दिन से कार्य को आगे बढ़ाने रहे हैं ताकि शेष कार्य पूरा किया जा सके। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता शशिकांत कहते हैं कि परियोजना पर काम कर रहे विभाग के अभियंताओं ने समझदारी के साथ-साथ साहस का भी परिचय दिया है। विभाग के अभियंता इसी साइट पर काम करने के लिए आगे आ गए, जहां पर कंपनी के छह अभियंता संक्रमित हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी