Coronavirus in Delhi: दिल्ली में कोरोना हर दिन बना रहा रिकाॅर्ड, 24 घंटे में मिले 13 हजार से ज्यादा केस

Coronavirus in Delhi दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण में काफी तेजी देखी जा रही है। राजधानी में यह बेकाबू हो चुका है। बीते 24 घंटे में यहां 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:51 PM (IST)
Coronavirus in Delhi: दिल्ली में कोरोना हर दिन बना रहा रिकाॅर्ड, 24 घंटे में मिले 13 हजार से ज्यादा केस
दिल्ली में 24 घंटे में मिले 13 हजार से ज्यादा केस।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Delhi Coronavirus Cases Latest News: दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण में काफी तेजी देखी जा रही है। राजधानी में यह बेकाबू हो चुका है। बीते 24 घंटे में यहां 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। कुल संक्रमितों की बात की जाए तो मंगलवार को सरकार के द्वारा जारी डाटा के अनुसार राजधानी में 13,468 लोग संक्रमित हुए जिसमें से 81 लोगों की मौत हो गई।

यह है दिल्ली का ताजा हाल

फिलहाल कोरोना के तेजी से बढ़ते ही एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। एक्टिव केस अब 43510 पहुंच गया है। अगर यही रफ्तार रही तो राजधानी में जल्द ही 50 हजार कोरोना के एक्टिव केस होंगे। वहीं, अब तक कुल संक्रमितों की बात की जाए तो 7,50,156 लोग इस बीमारी की जद में आ चुके हैं जिसमें से ठीक होने वालों की संख्या 6,95,210 है। इस बीमारी के कारण 11,436 लोग मौत की आगोश में जा चुके हैं। बीमारी ने मंगलवार को भी 81 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।

राजधानी में बिना मास्क के दिखने पर फाइन हुआ तेज

दिल्ली में जो भी लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं उन्हें फाइन किया जा रहा है। दो हजार रुपये का फाइन तत्काल किया जा रहा है। बता दें कि मुख्य सचिव विजय देव ने रविवार को इस बारे में सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि बिना मास्क जो भी लोग निकलते हैं। उनके साथ किसी तरह की रियायत नहीं होनी चाहिए। दिल्ली में बगैर मास्क मिलने पर चालान दो हजार रुपये का है।

राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी

इधर राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है जिससे थोड़ी राहत जरूर है। रविवार को अवकाश के दिन भी 74,397 लोगों ने टीका लिया। वहीं सोमवार को भी 89 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लिया। इसके बाद भी अब तक दिल्ली में करीब आठ फीसद आबादी को ही टीका लग पाया है। दिल्ली में छठा सीरो सर्वे भी शुरू हो चुका है। इस सर्वे में इस बार सभी 272 वार्ड में लोगों की ब्लड का सैंपल लेकर इसमें कोरोना से बनी एंटीबाडी की जांच की जाएगी। इस जांच से यह पता चलेगा कि कोरोना किस तेजी से यहां पांव पसार रहा है।

chat bot
आपका साथी