Coronavirus: दिल्ली में फिर बढ़े कंटेनमेंट जोन, जानिए तीसरी लहर को लेकर क्या कह रही दिल्ली सरकार

Coronavirus in Delhi आंकड़ों की बात करें तो सितंबर से लेकर अब तक 92 से लेकर 105 के आसपास कंटेनमेंट जोन रहे हैं। पिछली 11 सितंबर को 100 कंटेनमेंट जोन थे जो 12 सितंबर को घटकर एकाएक 94 रह गए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:05 AM (IST)
Coronavirus: दिल्ली में फिर बढ़े कंटेनमेंट जोन, जानिए तीसरी लहर को लेकर क्या कह रही दिल्ली सरकार
शाहदरा और दक्षिणी पश्चिमी व मध्य जिला ऐसे जिला हैं जहां कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में तीन माह से घट रही कंटेनमेंट जोन की संख्या के बीच एक बार फिर से कंटेनमेंट जोन बढ़ने लगे हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या 92 से बढ़कर 105 हो गई है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि कंटेनमेंट जोन बढ़ना तीसरी लहर का संकेत नहीं हैं। दिल्ली में प्रशासन द्वारा की जा रही अत्यधिक सख्ती के कारण कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं।

मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश हैं कि जहां भी कोरोना का मरीज आता है तो वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाए। इस दौरान देखा जाए तो शाहदरा और दक्षिणी पश्चिमी व मध्य जिला ऐसे जिला हैं जहां कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं।

आंकड़ों की बात करें तो सितंबर से लेकर अब तक 92 से लेकर 105 के आसपास कंटेनमेंट जोन रहे हैं। पिछली 11 सितंबर को 100 कंटेनमेंट जोन थे, जो 12 सितंबर को घटकर एकाएक 94 रह गए। 13 सितंबर को फिर दो और कंटेनमेंट जोन घट गए, जो कुल 92 रह गए। 13 सितंबर को एक कंटेनमेंट जोन बढ़ गया, जो बढ़कर 93 हो गए। 16 सितंबर को 94 हुए। 17 सितंबर को 96 हुए। 18 सितंबर को 98 हो गए और 19 सितंबर को बढ़कर 103 हो गए। इसके बाद एक अक्टूबर को 100, आठ अक्टूबर को 103, 16 अक्टूबर को 104 और 17 अक्टूबर को इनकी संख्या 105 हो गई है।

दिल्ली सरकार की जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 14 अक्टूबर तक कुल 87515 कंटेनमेंट जोन बने हैं, जबकि इसमें से 87416 जोन डी-कंटेन किए गए हैं।

कंटेनमेंट जोन की स्थिति

जिला कंटेनमेंट

18 मई 18 जून और 16 सितंबर 14 अक्टूबर

उत्तरी- 2794- 182- 11-0 नई

दिल्ली- 6892- 1134- 9- 5

उत्तरी पश्चिमी- 1646- 794- 13- 4

दक्षिणी पश्चिमी- 3537- 395-4- 13

पश्चिमी- 1856-106-8-0

दक्षिणी पूर्वी- 2230- 129-6- 14

दक्षिणी- 29407- 181-28-3

शाहदरा- 783- 43-12-35

पूर्वी - 441- 5-3-7

उत्तरी पूर्वी - 381- 47-0- 9

मध्य- 7517 2245 -0- 9

कुल 57484 5261-94-99

chat bot
आपका साथी