Delhi Coronavirus Alert ! मुंबई के मुकाबले दिल्ली में कोरोना के मामले दोगुने, एक हफ्ते में बिगड़े हालात

Delhi Coronavirus Alert ! अभी मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में मामूली कमी आई है जबकि दिल्ली में एक सप्ताह में हालत ज्यादा बिगड़ गए। इस वजह से मुंबई की तुलना में दिल्ली में अभी कोरोना के दोगुने मामले आ रहे हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:29 AM (IST)
Delhi Coronavirus Alert !  मुंबई के मुकाबले दिल्ली में कोरोना के मामले दोगुने, एक हफ्ते में बिगड़े हालात
मुंबई और दिल्ली की संक्रमण दर में महज दो फीसद का ही अंतर है।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]।  मुंबई में कोरोना का संक्रमण फरवरी में ही धीरे-धीरे बढ़ने लगा था। मार्च में हालात वहां ज्यादा खराब हो गए थे। तब दिल्ली में राहत थी। इस माह के पहले सप्ताह में ही मुंबई में कोरोना के नए मामले 10 हजार से ज्यादा पहुंच गए थे। हालांकि अभी मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में मामूली कमी आई है, जबकि दिल्ली में एक सप्ताह में हालत ज्यादा बिगड़ गए। इस वजह से मुंबई की तुलना में दिल्ली में अभी कोरोना के दोगुने मामले आ रहे हैं। इसके अलावा मौतें भी बढ़ गई है। हालांकि, दोनों शहरों की संक्रमण दर में महज दो फीसद का ही अंतर है।

बता दें कि दिल्ली में मुंबई की तुलना में प्रतिदिन करीब दोगुने सैंपल की जांच हो रही है। मुंबई में अभी प्रतिदिन करीब 50 हजार सैंपल की जांच हो रही है। जबकि दिल्ली में करीब एक लाख सैंपल की जांच हो रही है। मुंबई में एक फरवरी को 328 मामले आए थे। तब दिल्ली में महज 121 मामले आए थे। लेकिन मुंबई में 24 फरवरी को मामले एक हजार से ज्यादा 1167 पर पहुंच गए। इसके बाद 17 मार्च को मामले दो हजार से ज्यादा पहुंच गए थे। जबकि दिल्ली में 24 फरवरी को 200 और 17 मार्च को 536 मामले आए थे। लिहाजा 13 मार्च को दिल्ली की तुलना में चार गुना से ज्यादा मामले आए थे।

बता दें कि 25 मार्च को मुंबई में जब 5500 से ज्यादा मामले आए थे तब दिल्ली में इससे एक तिहाई से भी कम मामले आए थे। चार अप्रैल को मुंबई में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 10 हजार से अधिक पहुंच गया था। तब दिल्ली में नए मामलों का आंकड़ा चार हजार के करीब था। 11 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना के मामले 10 हजार के आंकड़े को पार कर गए और अब 20 हजार के करीब पहुंच गए हैं, जबकि मुंबई में मामले नौ हजार से कम हो गए हैं।

मुंबई की स्थिति

तक कुल मामले-5,61,998 ठीक हुए-4,63,344 कुल मौतें- 12,242 सक्रिय मरीज- 82,226

दिल्ली का हाल अब तक कुल मामले- 8,03,623 ठीक हुए- 7,30,825 कुल मौतें- 11,791 सक्रिय मरीज- 61,005

chat bot
आपका साथी