दिल्‍ली में 24 घंटे में बढ़े 1320 मामले, कुल संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 27654

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या पिछले 24 घंटे में 1320 फिर बढ़ गए हैं। इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 27654 पहुंच गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:40 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:40 PM (IST)
दिल्‍ली में 24 घंटे में बढ़े 1320 मामले, कुल संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 27654
दिल्‍ली में 24 घंटे में बढ़े 1320 मामले, कुल संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 27654

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या पिछले 24 घंटे में 1320 फिर बढ़ गए हैं। इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 27654 पहुंच गई है। वहीं कुल 10,664 लोग इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो यह पाएंगे कि अभी तक कुल मौत 761 है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या फिलहाल 16,229 है।

इधर,  काेरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने से इन्कार के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को राजधानी में संचालित सभी अस्पतालों को आदेश दिया है कि कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने से कोई भी अस्पताल इन्कार नहीं करेगा। आदेश में कहा गया है कि सभी अस्पताल कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अपने यहां जगह निर्धारित करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को कोविड या नॉन कोविड अस्पताल में दाखिल किया जाए।

दरअसल कुछ दिनों से इस तरह के मामले बढ़ रहे थे। कोविड घोषित अस्पताल यह दलील देकर कि उनके यहां सिर्फ काेरोना पॉजिटिव मरीज को ही भर्ती किया जा सकता है, ऐसे मरीजों को असहाय छोड़ दे रहे थे। नॉन कोविड अस्पताल भी इन्हें भर्ती करने से हाथ खड़े कर रहे थे

इन शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सैन्य के अलावा निजी अस्पतालों पर भी लागू है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की सचिव पद्मिनी सिंगला की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोई भी अस्पताल कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने से इन्कार नहीं करेगा। इन मरीजों के लिए अस्पताल में जगह निर्धारित करना होगा।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल और नेगेटिव आने के बाद नॉन कोविड अस्पताल में इनका दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इससे पहले शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने इसी तरह का आदेश जारी किया था। लेकिन उक्त आदेश सिर्फ कोविड घोषित अस्पतालों के लिए था। शनिवार को जारी आदेश में सभी अस्पतालों को यह निर्देश दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी