दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी के लिए आज शुरू होगा नियंत्रण कक्ष

सरकार ने टाटा स्टील के कलिंगा नगर स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर दो आइएएस नियुक्त कर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने सिलेंडर दान करने के लिए सभी से आग्रह किया है। दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर लाग इन करके डोनेट पर क्लिक करना होगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:17 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:17 AM (IST)
दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी के लिए आज शुरू होगा नियंत्रण कक्ष
दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी के लिए आज शुरू होगा नियंत्रण कक्ष

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली शहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति और मांग के वास्तविक समय की निगरानी के लिए शुक्रवार से नियंत्रण कक्ष शुरू होगा। इसके माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी। ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसके बाद परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) आशीष कुंद्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार शहर में तरल ऑक्सीजन के परिवहन की क्षमता को बढ़ा रही है। सरकार ने टाटा स्टील के कलिंगा नगर स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर दो आइएएस नियुक्त कर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने सिलेंडर दान करने के लिए सभी से आग्रह किया है। दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर लाग इन करके डोनेट पर क्लिक करना होगा।

बता दें कि भारतीय रेलवे के माध्यम से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली को टैंकरों और कंटेनरों के माध्यम से आसपास के पानीपत जैसे क्षेत्रों से आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। शहर में ऑक्सीजन लाने वाले सभी 41 टैंकरों पर जीपीएस के जरिये नजर रखी जा रही है। इसके लिए एक डैशबोर्ड तैयार किया गया है और आक्सीजन लाने वाले कार्गो को ट्रैक करने के लिए अमेजन के साथ भागीदारी की गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन अस्पतालों तक पहुंचे। इसके अलावा सरकार ऑक्सीजन के लिए बफर स्टाक भी बना रही है। शहर के 11 डीएम को 505 डी-टाइप सिलेंडर पहले ही दिए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी