इंटरनेट मीडिया के जरिये आप सरकार की नाकामियां उजागर करेगी कांग्रेस

शास्त्री ने कहा कि नगर निगम चुनावों में पार्टी की इंटरनेट मीडिया टीम को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित तीनों नगर निगमों की नाकामियों को भी बूथ स्तर तक उजागर करेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:05 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया के जरिये आप सरकार की नाकामियां उजागर करेगी कांग्रेस
कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस इंटरनेट मीडिया सेल के पदाधिकारियों की महत्वूपर्ण बैठक हुई।

नई दिल्ली, संजीव गुप्ता। नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कांग्रेस भाजपा शासित नगर निगम और केजरीवाल सरकार की नाकामियों को बूथ स्तर तक लेकर जाएगी। इसके लिए बाकायदा इंटरनेट मीडिया पर एक अभियान चलाया जाएगा। विरोधी पार्टियों की कलई खोलने के साथ-साथ शीला दीक्षित सरकार की उपलब्धियां भी दिल्लीवासियों को याद दिलाई जाएंगी।

नगर निगम चुनाव 2022 की बन रही रणनीति

नगर निगम चुनाव 2022 की योजनाबद्ध रणनीति बनाने के लिए ही रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस इंटरनेट मीडिया सेल के पदाधिकारियों की महत्वूपर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सेल के चैयरमेन राहुल शर्मा ने की। इस दौरान पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री मार्गदर्शक के रुप में मौजूद थे।

इंटरनेट मीडिया टीम को बूथ स्तर पर सक्रिय किए जाने पर हुई चर्चा

शास्त्री ने कहा कि नगर निगम चुनावों में पार्टी की इंटरनेट मीडिया टीम को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित तीनों नगर निगमों की नाकामियों को भी बूथ स्तर तक उजागर करेंगे।

दिल्ली को बदहाल कर दिया भाजपा एवं आप ने

राहुल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक इंटरनेट मीडिया टीम को सक्रिय करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों के भाजपा के निगम शासन में और सात वर्षों के आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है। दिल्ली की बिगड़ती दुर्दशा दिल्ली वासियों से छिपी नही है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और भाजपा और आप की गलत नीतियों को उजागर करके जनता के सामने लाना है।

chat bot
आपका साथी