किराड़ी में जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Congress Protest रविवार को किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया और अगर नगर क्षेत्र से विधायक कार्यालय तक रैली निकाल कर आक्रोश भी जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 07:03 PM (IST)
किराड़ी में जलभराव को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
क्षेत्रीय विधायक कार्यालय तक रैली निकाल जताया रोष।

नई दिल्ली [संजय सलिल]। किराड़ी इलाके में जलभराव की समस्या सालों से है। बारिश में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। जल निकासी के समुचित प्रबंध नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। लेकिन, न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग के अधिकारी ही समस्या के निदान के प्रति गंभीर दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते बड़ी आबादी को समस्या से जूझना पड़ रहा है।

यह आरोप लगाते हुए रविवार को किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया और अगर नगर क्षेत्र से विधायक कार्यालय तक रैली निकाल कर आक्रोश भी जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर डबास व निठारी वार्ड में सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या है।

दोनों ही वार्डों की विभिन्न कालोनियों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते कई लोग घर छोड़ चुके हैं। निरंतर जलभराव के कारण जलजनित बीमारियोंं के लोग शिकार हो रहे हैं। लोगों के घरों में दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। बच्चे, बुजुर्गांं को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी के सड़ जाने के कारण उससे बदबू निकलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।  जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम व दिल्ली सरकार के अधिकारी समस्या के निदान के प्रति उदासीन रवैया अपनाये हुए हैं। ऐसे में लोगों के सामने प्रदर्शन करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

प्रदर्शनकारियों को विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लाक अध्यक्ष हरि कृष्ण वत्स, सुनील राजपूत, जाने आलम, मोईन खान आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण किराड़ी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर सुनील मास्टर, सुरेश त्रिपाठी, आरती यादव, इ्रंद्रा देवी, अरुण माथुर, संजय झा, बलवान, बृज भूषण शुक्ला कमलेश यादव आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी