दिल्ली में वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी, दलितों को लेकर दिया ये बयान

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वाल्मीकि की विचारधारा पर आज आक्रमण किया जा रहा है। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं कांग्रेस इस आक्रमण को रोकेगी ऐसा नहीं होने देगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:32 PM (IST)
दिल्ली में वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी, दलितों को लेकर दिया ये बयान
जितना ये देश को तोड़ेंगे, उतना ही हम जोड़ेंगे : राहुल गांधी

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वाल्मीकि की विचारधारा पर आज आक्रमण किया जा रहा है। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं, कांग्रेस इस आक्रमण को रोकेगी, ऐसा नहीं होने देगी। गौरतलब है कि इन दिनों वाल्मीकि समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लीक से हटकर बुधवार को वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल गांधी दोपहर तकरीबन एक बजे शामिल हुए। राहुल ने कहा, जो बात महर्षि वाल्मीकि ने कही थी, वही हिंदुस्तान के संविधान में है। जिसे आज खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, " आज 10-15 लोग ही पूरे देश को चला रहे हैं। जितना ये देश को तोड़ेंगे उतना ही हम जोड़ेंगे। यह कोई नई बात नहीं है, ये हिंदुस्तान की संस्कृति है। जिसे बचाना है।

मालूम हो कि दिल्ली में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी वाल्मीकि समुदाय से आते हैं और अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है। इस कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, सह प्रभारी इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष जयकिशन और मुदित अग्रवाल भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी