पटपड़गंज में कूड़ा निस्तारण के लिए 17 लाख की लागत से कांपैक्टर प्लांट शुरू, लोगों को गंदगी से मिलेगी राहत

पटपड़गंज वार्ड में कूड़ा निस्तारण के लिए कांपैक्टर प्लांट शुरू हो गया है। अब यहां कूड़ा डलावघर में नहीं बल्कि इसी प्लांट में डाला जाएगा। इसमें कूड़े को दबाकर उसका वजन और आकार कम किया जाएगा। इससे ढुलाई में आसानी होगी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:07 AM (IST)
पटपड़गंज में कूड़ा निस्तारण के लिए 17 लाख की लागत से कांपैक्टर प्लांट शुरू, लोगों को गंदगी से मिलेगी राहत
मयूर विहार फेज-एक में अनमोल डीडीए मार्केट के पास 17 लाख रुपये की लागत से प्लांट तैयार किया गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पटपड़गंज वार्ड में कूड़ा निस्तारण के लिए कांपैक्टर प्लांट शुरू हो गया है। अब यहां कूड़ा डलावघर में नहीं बल्कि इसी प्लांट में डाला जाएगा। इसमें कूड़े को दबाकर उसका वजन और आकार कम किया जाएगा। इससे ढुलाई में आसानी होगी। साथ ही डलावघर की तरह कूड़ा बाहर तक फैला नहीं रहेगा। लोगों को बदबू से भी निजात मिल जाएगी। शनिवार को पूर्वी निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह और स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने इसका उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर और स्थानीय पार्षद बिपिन बिहारी सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी निगम आर्थिक तंगी से जूझते हुए जनता के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहा है। कूड़ा प्रबंधन के लिए कांपैक्टर प्लांट लगाए जा रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार पूर्वी निगम को फंड नहीं दे रही है। ये प्लांट भी केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रलय के सहयोग से लगाए जा रहे हैं। बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि मयूर विहार फेज-एक में अनमोल डीडीए मार्केट के पास यह प्लांट करीब 17 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

इसके शुरू होने से कूड़ा बिखरा हुआ नजर नहीं आएगा और न ही बदबू फैलेगी। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज को आदर्श वार्ड बनाने का उनका प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम को स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार के अलावा शाहदरा दक्षिणी जोन की चेयरपर्सन हिमांशी पांडेय और निर्माण समिति के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश कपूर, राजीव गर्ग, पुष्पा सिंह, कमलेश सियाल, सीमा माहेश्वरी, मेघा जैन, सरिता जैन, सुबोध जैन, हरपाल सिंह, विश्व कोहली, अवधेश मिश्र, अनुज अवस्थी, अरुण पाठक, विजेंद्र गौड़, रामकिशोर दीक्षित, डीएस नेगी, एनके शर्मा, एमपी शर्मा, रूपेंद्र गोयल, सोनिया रस्तोगी, सरिता सिंह, हेमंत गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी