Delhi Metro News: पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही है दिल्ली मेट्रो, फिर भी खुश नहीं दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोग

Delhi Metro News दिल्ली मेट्रो सोमवार सुबह से 100 फीसद सीटिंग क्षमता के साथ रफ्तार भर रही है। इससे कुछ हद तक लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन यात्रियों की समस्या पूर्व की तरह ही बरकरार है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:07 PM (IST)
Delhi Metro News: पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही है दिल्ली मेट्रो, फिर भी खुश नहीं दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोग
पूरी क्षमता के साथ दौड़ रही है दिल्ली मेट्रो, पहले ही भीड़ ने लोगों को किया लेट

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेट्रो के सभी रूट पर ट्रेनें सोमवार सुबह से 100 फीसद सिटिंग क्षमता के साथ रफ्तार भर रही हैं। इससे कुछ हद तक लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन यात्रियों की समस्या पूर्व की तरह ही बरकरार है। उन्हें मेट्रो स्टेशनों के बाहर अब भी काफी देर तक प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह इसका नजारा भी देखने को मिला। दरअसल, 100 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो मतलब यह है कि अब यात्री सभी सीटों पर बैठकर सफर कर कर रहे हैं। इससे पहले सिर्फ आधी सीटों पर ही यात्री बैठ पाते थे, जबकि खड़े होकर मेट्रो में सफर की मनाही है। ऐसे में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मेट्रो में सफर के लिए स्टेशन पहुंचे। कुछ यात्रियों को लगा कि 100 फीसद क्षमता के साथ मेट्रो चल रही है, जबकि ऐसा नहीं था। इसके बाद तकरीबन सभी मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी कतार लग गई। माना जा रहा है कि यह समस्या तब तक बरकरार रही, जब तक मेट्रो में खड़े होकर सफर की अनुमति नहीं दी जाती है।

भूकंप के झटकों की वजह से भी देरी से चली मेट्रो

सोमवार सुबह पीक आवर के दौरान दिल्ली के बदरपुर, राजीव चौक और निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन समेत कई स्टेशनों के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि सोमवार सुबह 6.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस होने के बाद मेट्रो को धीमी गति के साथ चलाया गया। फिलहाल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। यह दिक्कत कुछ ही देर तक रही। बताया जा रहा है कि शाम को पीक आवर के दौरान यात्रियों को इंतजार बढ़ सकता है।

बदरपुर स्टेशन के बाहर लगी लंबी लाइनें

दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है। वहां स्टेशन के बाहर मौजूद रहे कई यात्रियों की शिकायत थी कि उन्हें 40 मिनट से लेकर 1 घंटे से अधिक समय से लाइन में लगना पड़ा। 

chat bot
आपका साथी