Delhi Cold News Update: दिल्ली-एनसीआर में गिरा न्यूनतम तापमान, अगले एक-दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा दिल्ली आ रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:54 AM (IST)
Delhi Cold News Update: दिल्ली-एनसीआर में गिरा न्यूनतम तापमान, अगले एक-दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड
न्यूनतम तापमान में गिरावट हुआ है और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड जारी है। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के साथ ठंड में भी इजाफा देखने को मिला। यही वजह है कि सोमवार सुबह लोग गर्म कपड़ों से लैस नजर आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान ठंड की यही स्थिति बरकरार रहेगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवा दिल्ली आ रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुआ है और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले एक-दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिनभर आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिनभर धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में इस माह 23 नवंबर को सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

इससे पहले लगातार दो दिन की राहत के बाद रविवार को दिल्ली में सर्दी फिर बढ़ गई है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस वजह से सुबह में ठंड का एहसास अधिक हुआ, लेकिन दिन में धूप खिलने के कारण थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। 

पिछले दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को आकाश साफ रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस तरह नवंबर में यह सातवां दिन है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। लोधी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी