Delhi Winters Weather Update: पूरे जनवरी महीने दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को परेशान करेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 22 से 24 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेगा। इसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद ठंड से हल्की राहत मिलेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा होगा और शीतलहर भी कमजोर पड़ेगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 01:08 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:12 PM (IST)
Delhi Winters Weather Update: पूरे जनवरी महीने दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को परेशान करेगी ठंड
25 जनवरी से दोबारा ठंड लोगों को परेशान करने लगेगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। इस बार अक्टूबर महीने में ही गिरते तापमान के साथ दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने वाली सर्दी अब पूरे जनवरी महीने भी लोगों को परेशान करेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, इस साल जनवरी के अंत तक सर्दी से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान होंगे। स्काईमेट के अनुसार, जनवरी महीने में पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इससे भी ठंड में इजाफा हो रहा है।  ऊपर से शीतलहर भी परेशान कर रही है। 

22 जनवरी से मिल सकती है ठंड से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 22 से 24 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेगा। इसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद ठंड से हल्की राहत मिलेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा होगा और शीतलहर भी कमजोर पड़ेगी। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोग ठंड से राहत महसूस करेंगे।

26 जनवरी से फिर ठंड के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जनवरी तक तापमान सामान्य से कम बना रहेगा और ठंड भी जारी रहेगी। इस बीच अगले दिन यानी 22 जनवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचेगा। यह 22 से 24 तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इससे ठंड का असर कुछ कम होगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही 25 जनवरी से दोबारा ठंड लोगों को परेशान करने लगेगी।

वहीं, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार ठंड ज्यादा पड़ने की वजह मानसून के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का कम होना है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में इस बार सर्दी ने अक्टूबर महीने में ही जोरदार दस्तक दे दी थी। इतना ही नहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया था। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में भी भीषण ठंड होती रही। अब पूरे जनवरी महीने में भी ठंड परेशान करेगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी