Delhi Weather Forecast: बारिश थमी तो दिल्ली-एनसीआर में हुई शीतलहर की एंट्री, रविवार से लौटेगी ठिठुरन

इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 19 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 07:42 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 07:42 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: बारिश थमी तो दिल्ली-एनसीआर में हुई शीतलहर की एंट्री, रविवार से लौटेगी ठिठुरन
सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बृहस्पतिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश होने के आसार कम हैं। इस बीच पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड फिर वापसी करती दिखाई दी रही है। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में अन्य दिनों की तुलना में ठंड महसूस की गई। तापमान में भी हल्की गिरावट हुई है।   वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रविवार से लेकर बुधवार तक लगातार चार दिन की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब दिल्लीवासियों को घने कोहरे का सामना करना होगा। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से होने के आसार थे, लेकिन लगता है इसका असर शुक्रवार से देखने को मिलेगा। इसके बाद रविवार से तापमान में भी गिरावट आएगी और ठिठुरन भरी ठंड फिर वापसी करेगी। बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी और दिन में 10-11 बजे तक चली। एंड्रयूजगंज सहित दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में साढ़े सात बजे के करीब ओले भी पड़े। दिन में भी रुक- रुककर बारिश का दौर जारी रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री अधिक 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 82 से 100 फीसद रहा। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.0 मिमी (मिलिमीटर) और फिर शाम साढ़े पांच बजे तक 6.0 मिमी दर्ज की गई। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी