Delhi Weather Forecast: पढ़िये- मौसम का सबसे ताजा अपडेट, कब होगी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की दस्तक

Delhi Weather Forecast शुक्रवार की तुलना में शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद सर्द रहा। दिल्ली से सटे हरियाणा में शनिवार सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान तो 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यहां पर 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:24 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:24 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: पढ़िये- मौसम का सबसे ताजा अपडेट, कब होगी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की दस्तक
आसमान साफ होने और सर्द हवाएं चलने से भी लगातार ठंड बढ़ रही है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Forecast:  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत ठंड जारी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से शीत लहर के दोबारा शुरू होने की आशंका जताई गई है। कुल मिलाकर दिसंबर में सर्दी अपने पूरे शबाब पर होगी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद सर्द रहा। दिल्ली से सटे हरियाणा में शनिवार सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान तो 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यहां पर 10.5 डिग्री सेल्सियस था। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर भी दिखाई दे रहा है और आसमान साफ होने और सर्द हवाएं चलने से भी लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं, सर्दी का असर मॉर्निंग वॉक करने वालों पर भी पड़ा, लोग पार्कों में कम संख्या में नजर आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

उधर, दिल्ली-एनसीआर में ठंड को लेकर स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया कि अब तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक जा सकता है और शीत लहर का दौर भी दोबारा से शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को तापमान लगभग सामान्य स्तर पर था, लेकिन ठंडक का एहसास तब भी बरकरार रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने औैर आसमान साफ हो जाने से ठंडक अभी और बढ़ेगी। अगले दो दिनों में ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक चले जाने की संभावना बन रही है।मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.0 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 43 से 95 फीसद रहा। 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सबसे ठंडा इलाका रहा। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी