Weather Update: दिल्ली-NCR में शीतलहर का कहर, तापमान भी गिरा और ठिठुरन भी बढ़ी

Weather Update मौमस विभाग के मुताबिक सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी रहा। दिन में 20 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 08:00 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली-NCR में शीतलहर का कहर, तापमान भी गिरा और ठिठुरन भी बढ़ी
मौसम में बदलाव के बाद ठंड में कमी आने के आसार हैं।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Weather Update: शीतलहर के प्रकोप से दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा हुआ है। सोमवार सुबह ठिठुरन के बीच लोग अपने कामकाज के सिलसिले में घरों से निकले। हल्की हवाओं के चलते ठिठुरन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, कोहरे के चलते दिल्ली के पालम इलाके में सोमवार सुबह विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। ऐसे में विमानों की उड़ानों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा और शीतलहर के चलते ठिठुरन से लोग परेशान होंगे। इस बीत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी  गिरावट दर्ज होगी। 14 जनवरी तक यानी मकर संक्रांति पर ही मौसम में बदलाव के बाद ठंड में कमी आने के आसार हैं। 

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय  दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी रहा। दिन में 20 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 एवं 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा के साथ बर्फीली ठंडक तो आ ही रही है, अभी कई दिनों तक हवा की रफ्तार भी अच्छी रहेगी। लिहाजा, तापमान भी गिरेगा और ठिठुरन भी बढ़ेगी। मकर संक्रांति के आसपास ही सर्दी से आंशिक राहत मिल सकती है, उससे पहले नहीं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुर रही दिल्ली हवा की रफ्तार बढ़ने से गिरेगा पारा

वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली में भी ठंड बढ़ने लगी है। बर्फीली हवा ने ठिठुरन भी बढ़ा दी है, हालांकि दिन के समय धूप से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम हालत खराब हो रही है। हवा की रफ्तार बढ़ने से अभी यह और बढ़ेगी। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। इससे पहले रविवार को यूं तो आसमान साफ रहा, लेकिन हवा सुबह से तेज थी। हवा में ठंडक होने के कारण यह शरीर में ठिठुरन भी पैदा कर रही थी। दिन में सूरज चढ़ने के बाद गुनगुनी धूप खिल गई, जो दिन भर खिली रही। इससे दिल्ली वासियों कों काफी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 59 से 100 फीसद रहा। पालम में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी