Delhi Weather Forecast News Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बरकरार, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

Delhi Weather Forecast News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 09:14 AM (IST)
Delhi Weather Forecast News Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बरकरार, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई रही।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Forecast News Update:  दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के साथ तापमान में गिरावट का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक,  बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई रही, लेकिन दिनभर आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

वहीं, इससे पहले राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड अधिक महसूस की गई, लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस वजह से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली।

इससे पहले पिछले महीने 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। एक दिन पहले भी न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले मंगलवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, इसलिए दिन में ठंड का असर नहीं रहा।

गौरतलब है कि उत्तर भारत में लगातार बढ़ती ठंड को लेकर स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया कि दिल्ली में इस साल नवंबर में करीब एक दशक में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 71 साल का रिकॉर्ड टूटा है, जब यहां पर नवंबर में सबसे ज्यादा पड़ी है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी