राजधानी की सड़क पर लगे बीजेपी के एक पोस्टर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, पढ़िए क्या कहा?
आम आदमी पार्टी की देखादेखी अब दूसरे दल भी इसी तरह से आम लोगों को कई चीजें मुफ्त में देने का वायदा कर रहे हैं। राजनीतिक दलों ने ऐसे पोस्टर भी लगा दिए हैं। इनको देखकर आप के नेता अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजधानी दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने अपने समर्थकों और कामों की बदौलत राजनीति को एक नई दिशा दी है। मुफ्त बिजली, पानी और कुछ अन्य सुविधाएं देकर जनता का समर्थन भी हासिल किया है। अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में लागू की गई अपनी कई नीतियों को दूसरे प्रदेशों में भी लागू करना चाहती है। इसको लेकर उनकी ओर से घोषणाएं भी कर दी गई हैं। आम आदमी पार्टी की देखादेखी अब दूसरे दल भी इसी तरह से आम लोगों को कई चीजें मुफ्त में देने का वायदा कर रहे हैं। कुछ जगहों पर तो राजनीतिक दलों ने ऐसे पोस्टर भी लगा दिए हैं। ऐसे पोस्टरों को देखकर आम आदमी पार्टी के नेता अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।
मुफ़्त? मुफ़्त? मुफ़्त? मुफ़्त? इतना सारा मुफ़्त? आप भी इतना सारा मुफ़्त देने लगे?
आम आदमी पार्टी ने राजनीति तो बदल दी। नेता अभी तक सब कुछ बस अपने लिए मुफ़्त करते थे। अब ये नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी ने सबको मजबूर कर दिया। अब आपको जनता के लिए काम करना पड़ेगा। pic.twitter.com/LSKpMymj2G
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 30, 2021
इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर से एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने बीजेपी का एक पोस्टर भी टैग किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुफ़्त? मुफ़्त? मुफ़्त? मुफ़्त? इतना सारा मुफ़्त? आप भी इतना सारा मुफ़्त देने लगे? आम आदमी पार्टी ने राजनीति तो बदल दी। नेता अभी तक सब कुछ बस अपने लिए मुफ़्त करते थे। अब ये नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी ने सबको मजबूर कर दिया। अब आपको जनता के लिए काम करना पड़ेगा।
इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ओमिक्रान के संभावित खतरे को देखते हुए विदेशी उड़ानों को रोकने की मांग की थी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था कि कई देशों ने ऑमिक्रान प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानें बंद कर दी हैं। हम देरी क्यों कर रहे हैं? पहली वेव में भी हमने विदेशी उड़ानें रोकने में देरी कर दी थी। अधिकतर विदेशी उड़ानें दिल्ली में आती हैं, दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है। PM साहिब कृपया उड़ानें तुरंत बंद करें। दरअसल कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर आम जनमानस के मन में काफी डर बैठा हुआ है। एक बार फिर से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा पैदा हो गया है, इस पर पहले ही अंकुश लगाने के लिए अरविंद केजरीवाल की ओर से ये कदम उठाने की मांग की गई थी।
'आप दिल्ली में रहते हैं और आप अभी तक जिंदा हैं' जानिये- क्या कहना चाहती हैं अलका लांबा
ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: राकेश टिकैत ने कहा कि अब किसानों को लेकर फैलाई जा रही ये बड़ी अफवाह, पढ़िए क्या है पूरा मामला?
ये भी पढ़ें- मंडी हाउस से स्थानांतरित होगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, जानिए क्या है इसके पीछे प्रमुख कारण?