दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तस्वीरें जारी कर पराली जलाने को लेकर बयां किए हालात

दिल्ली सरकार ने कहा है कि पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों की मदद के लिए पड़ोसी राज्य सरकारें कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जिससे पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं और इससे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:58 AM (IST)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तस्वीरें जारी कर पराली जलाने को लेकर बयां किए हालात
सीएम ने तस्वीरें जारी कर पराली जलाने को लेकर बयां किए हालात

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पराली जलाने की सैटेलाइट से ली गईं दो दिन की तस्वीरों को ट्वीट कर साझा किया। जिसमें 13 अक्टूबर की तस्वीर में हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के मामले कम दिखाई दे रहे हैं, जबकि 16 अक्टूबर की तस्वीर में इन दोनों राज्यों में पराली जलाने के मामले बहुत अधिक नजर आ रहे हैं। 16 अक्टूबर की तस्वीर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश,हरियाणा व पंजाब में पराली जलाने के मामले बड़े स्तर पर दिख रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान के कुछ भागों में भी पराली जलाई जाने के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार ने कहा है कि पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों की मदद के लिए पड़ोसी राज्य सरकारें कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जिससे पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं और इससे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है।

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बड़े स्तर पर वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। इसी मौसम में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खेतों में धान की पराली जलाई जाती है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारी ओर से लगातार इस खतरे के बारे में सचेत किया जा रहा है और केंद्र और पड़ोसी राज्यों से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसानों की मदद करें।

दिल्ली सरकार पूसा बायो-डि कंपोजर को अपनाने पर जोर दे रही है। यह तरल पदार्थ कथित तौर पर पराली को खाद में बदल सकता है। दिल्ली सरकार केंद्र से पड़ोसी राज्यों से इसे किसानों के बीच मुफ्त वितरित करने के लिए कहने का आग्रह कर रही है। मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी