दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें, अपडेट और इवेंट जानने के लिए यहां करें क्लिक

पंजाबी बाग थाना इलाके में शोर करने से रोकने पर पड़ोसी ने मां अफसाना ओर बेटे मोइन पर जानलेवा हमला किया है। शुकवार देर रात की वारदात है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:51 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें, अपडेट और इवेंट जानने के लिए यहां करें क्लिक
पीसीआर में तैनात कांस्टेबल 50 वर्षीय तेजपाल ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खिचड़ीपुर पहुंचकर बर्बरता की शिकार 9 साल की बच्ची के परिवार से मुलाकात की। बच्ची का खिचड़ीपुर से अपहरण किया गया था। बाद में उसकी हत्या कर दी थी। उसका शव मोदीनगर से बरामद हुआ था। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। मालीवाल ने कहा कि बच्ची की बहनों के पुनर्वास पर काम करेंगे। न्याय की इस जंग में परिवार के साथ है।

दिल्ली के कालकाजी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े 3-4 लड़कों ने एक 17 वर्षीय लड़के को चाकू से गोद दिया। आरोपित लड़के की बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने किशोर पर चाकूओं से हमला कर दिया। वारदात कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय के सामने हुई है।

पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर थाना इलाके में पार्टी समारोह में शामिल होने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में लूटपाट का विरोध करने पर हुई हत्या की बात सामने आ रही है। बुजुर्ग बलदेव पश्चिमी दिल्ली के मुंडका का रहने वाला है।

दिल्ली के पंजाबी बाग थाना इलाके में शोर करने से रोकने पर पड़ोसी ने मां अफसाना ओर बेटे मोइन पर जानलेवा हमला किया है। शुकवार देर रात की वारदात है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में पीसीआर में तैनात कांस्टेबल 50 वर्षीय तेजपाल ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। उनकी तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में स्थित फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। दमकल की डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक, प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास लिपिस्टिक बनाने की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस बीच एक मजदूर की मौत की बात सामने आई है।

दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को पंजाब-हरियाणा ने दी राहत, गर्मियों के दौरान नहीं होगी पानी की कमी

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायर हुए, इसमें तीनों आरोपितों के साथ एक दारोगा व सिपाही को भी गोली लगी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के कब्जे से सामूहिक दुष्कर्म में प्रयुक्त ऑटो एवं महिला से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपित और कोतवाली के दरोगा राम समझ राणा एवं सिपाही गजेंद्र सिंह को भी गोली लगी है।

दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर रविवार को मतदान होगा। यह मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5: 30 बजे तक चलेगा।

Global COVID-19 : कोरोना महामारी के बाद दुनिया के 11 करोड़ से अधिक लोग हुए और ज्यादा गरीब

दिल्ली से सटे मोदीनगर के गुरुद्वारा रोड पर शुक्रवार रात को राज ज्वेलर्स में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित राजकुमार के मुताबिक, चोर शटर काटकर करीब 20 लाख कीमत की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। आरोपित अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। छानबीन चल रही है। 

Delhi MCD By Election: 5 सीटों पर होने उपचुनाव रविवार को, वोट डालने से पहले देख सकेंगे उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि

chat bot
आपका साथी