Weather and Rain ALERT! दिल्ली-एनसीआर में 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, शाम को बारिश के आसार

Weather ALERT! शुक्रवार को पहाड़ों पर फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से दिल्ली में भी तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने की संभावना हे।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:19 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:57 AM (IST)
Weather and Rain ALERT! दिल्ली-एनसीआर में 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, शाम को बारिश के आसार
पहाड़ों पर फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही मौसम बेहद सुहाना बना हुआ है। सुबह शुरू हुई ठंड हवा जारी है, लेकिन हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। इससे धूप गायब है तो धूप छमंतर है। इस बीच दिल्ली के साथ एनसीआर के कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी की भी खबर है। कुछ इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम बहुत राहत दे रहा है। गर्मी और धूप दोनों से राहत मिली हुई है। वहीं, मौसम में बदलाव के चलते शुक्रवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी। इसके साथ ही हल्की बारिश भी होने के आसार है। इससे तापमान में कुछ कमी आएगी तो गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, यह बात भी सामने आ रही है कि मई महीने की शुरुआत भीषण गर्मी से हो सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। 

इन इलाकों में हो सकती है बारिश
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली (South-west Delhi) दक्षिण दिल्ली (South-Delhi) नई दिल्ली (New-Delhi) मध्य दिल्ली (Central Delhi) दिल्ली एयर पोर्ट (IGI Airport) जफरपुर (Jaffarpur) उत्तर पूर्व दिल्ली (North-west Delhi) कंझावला (Khanjawala) कराला (karala) रोहिणी (Rohini) बल्लभगढ़ (Bahadurgarh) मुंडका (Mundaka) कुरुक्षेत्र Kurukshetra) फरुुख नगर (Farukhnagar) गुरुग्राम (Gurugram) करनाल (Karnal)  असंद (Assandh) पानीपत (Panipat)  गोहाना (Gohana) कैथल (Kaithal) भिवानी (Bhiwani) चरखी दादरी (Charki-Dadri) झज्जर (Jhajjar) गन्नौर (Gannaur) सोनीपत (Sonipat) गुरुग्राम (Gurugram) सोहना (Sohna) मोदीनगर (Modinagar) नोएडा (Noida) लोनी देहात (Loni-Dehat मेरठ (Meerut) गाजियाबाद (Ghaziabad)  

हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने के आसार

उधर, स्काईमेट वेदर के अनुसार शुक्रवार को पहाड़ों पर फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से दिल्ली में भी तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने की संभावना है। इस बीच चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह बारिश हुई है।

#WATCH चंडीगढ़ में आज सुबह हल्की बारिश हुई। pic.twitter.com/XhKTjqMLSz— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2021

दूसरी तरफ इससे पहले बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज सामान्य रहा। दिन भर धूप खिली रही। हालांकि तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रण में ही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 74 फीसद रहा। 

बृहस्पतिवार को मध्यम श्रेणी में रही दिल्ली एनसीआर की हवा दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। कोरोना कफ्र्यू के चलते सभी जगह का एयर इंडेक्स सुधरकर 200 से नीचे आ गया। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए एयर इंडेक्स में और सुधार होने के आसार है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर का एयर इंडेक्स दिल्ली-140 फरीदाबाद-140 गाजियाबाद-157 ग्रेटर नोएडा-124 गुरुग्राम-106 नोएडा-116

chat bot
आपका साथी