टोक्यो पैरालिंपिक में बेटे मनीष ने जीता स्वर्ण पदक तो फरीदाबाद में झूमकर नाचे माता-पिता, देखें वीडियो

मनीष नरवाल के माता-पिता दिलबाग सिंह और संतोष देवी खुशी में ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। इस बाबत एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल है। 19 वर्षीय मनीष नरवाल ने पैरालिंपिक का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर किया।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 12:25 PM (IST)
टोक्यो पैरालिंपिक में बेटे मनीष ने जीता स्वर्ण पदक तो फरीदाबाद में झूमकर नाचे माता-पिता, देखें वीडियो
टोक्यो पैरालिंपिक में बेटे मनीष ने जीता स्वर्ण पदक तो झूमकर नाचे माता-पिता, देखे वीडियो

नई दिल्ली/फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 (Tokyo Paralympics 2020) में शनिवार को फरीदाबाद के मनीष नरवाल (Manish Narwal) ने 50 मीटर मिक्स्ड शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद से फरीदाबाद में मनीष नरवाल के गांव साहूपुरा में जश्न का माहौल है।

उधर, टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल का कहना है कि  स्वर्ण पदक के लिए मैं अपने परिवार, कोच और देश के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिनकी वजह से मैंने आज ये पदक जीता है।

मनीष नरवाल के माता-पिता दिलबाग सिंह और संतोष देवी खुशी में ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। इस बाबत एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल है। 19 वर्षीय मनीष नरवाल ने पैरालिंपिक का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर किया। 

#WATCH | Haryana: Celebrations outside the residence of para-shooter Manish Narwal in Sahupura village, Faridabad, after he secured a gold medal in Shooting P4 Mixed 50m Pistol SH1, at #TokyoParalympics. pic.twitter.com/h2eOIFkn20

— ANI (@ANI) September 4, 2021

जीत की खबर मिलते ही हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मनीष नरवाल के पिता दिलबाग सिंह का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे।

उधर, हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये और रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर मनीष नरवाल को बधाई दी है। एक ट्वीट में पीएम ने कहा है- 'मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।'

उधर, टोक्यो पैरालंपिक शूटिंग में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी सिंहराज की मां वेदवत्ती (बल्लभगढ़, हरियाणा) ने प्रतिक्रिया में कहा है कि मैं बहुत-बहुत खुश हूं। मेरे बेटे सिंहराज ने पूरे देश में नाम रोशन कर दिया, ऐसा शेर है मेरा।

chat bot
आपका साथी