सेवा कार्य करके मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, लोगों ने शिविर में दान किए रक्त

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ‘सेवा और समर्पण अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर के 20 साल पूरे होने पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:47 AM (IST)
सेवा कार्य करके मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, लोगों ने शिविर में दान किए रक्त
सेवा कार्य करके मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन ।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ‘सेवा और समर्पण अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर के 20 साल पूरे होने पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां रक्तदान शिविर लगाया।

21 स्थानों पर रक्तदान, जांच शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम हुए आयोजित

दिल्ली भाजपा द्व भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली में 21 स्थानों पर रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, फल वितरण, भोजन एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सेवा एवं समर्पण अभियान 21 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान समाज सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना पीएम ने शुरू की थी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना आयुष्मान भारत शुरू की गई जिसका 55 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य लाभ मिला है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन-धन योजना, पेंशन योजना, सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने जैसे जनकल्याण के कई योजनाएं शुरू की गई हैं। केंद्र सरकार ने सभी के लिए 2022 तक आवास का लक्ष्य रखा है और किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों से लाखों लोगों को लाभ हुआ है।

ये नेता रहे उपस्थित

भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली की सह-प्रभारी डा. अलका गुर्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन सहित भाजपा के सांसद, विधायक व अन्य नेता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी