CBSE 12th Term 1 Exam: अंग्रेजी की परीक्षा में विकल्पों में उलझे छात्र

छात्रों के मुताबिक पेपर बहुत आसान था लेकिन सवाल में दिए गए विकल्पों ने खूब उलझाया। परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र दक्ष गुप्ता ने बताया कि पेपर में सभी सवाल बहुत आसान थे। कुछ सवाल के जवाब समझने में वक्त लग रहा था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:52 PM (IST)
CBSE 12th Term 1 Exam: अंग्रेजी की परीक्षा में विकल्पों में उलझे छात्र
प्रश्न पत्र में कुछ सवालों के विकल्प लगभग एक जैसे ही थे।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को सभी केंद्रों पर 12वीं की अंग्रेजी कोर की परीक्षा आयोजित की। कुल 40 अंक के प्रश्न पत्र में तीन खंड थे। पहला रीडिंग, दूसरा राइटिंग स्किल और तीसरा लिटरेचर का। छात्रों के मुताबिक पेपर बहुत आसान था लेकिन सवाल में दिए गए विकल्पों ने खूब उलझाया। परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र दक्ष गुप्ता ने बताया कि पेपर में सभी सवाल बहुत आसान थे। कुछ सवाल के जवाब समझने में वक्त लग रहा था। क्योंकि, हर सवाल में उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे और किसी एक विकल्प को चुनना था।

सवालों के विकल्पों ने खूब उलझाया

प्रश्न पत्र में कुछ सवालों के विकल्प लगभग एक जैसे ही थे। किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल था। वहीं, छात्रा तनीशा ने बताया कि पेपर की स्कूल और घर पर अच्छे से तैयारी की थी। लेकिन प्रश्न पत्र देखकर उलझन में पड़ गई। तनीशा के मुताबिक प्रश्न पत्र में सभी सवाल पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे लेकिन सवालों के विकल्पों ने खूब उलझाया।

सोमवार को शारीरिक शिक्षा एवं गणित का पेपर 

छात्र प्राज्ज्वल ने बताया कि तर्क आधारित प्रश्न आसान थे। पेपर में पहला खंड समझ पर आधारित सवालों का था। इसमें सवालों के विकल्प एक जैसे लग रहे थे। अब सोमवार को 12वीं का गणित और 12 दिसंबर को शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर है।

chat bot
आपका साथी