CBSE 10th Result 2021: सरकारी स्कूलों में 16 फीसद का हुआ सुधार, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

देशभर के सरकारी स्कूलों के छात्रों के परिणाम में इस साल 16 फीसद का सुधार हुआ है। सरकारी स्कूलों ने बीते साल के अपने परिणाम से सुधार तो किया है लेकिन फिर भी निजी स्कूल से आगे नहीं निकल पाए। इस साल निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी से बेहतर रहा।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:45 AM (IST)
CBSE 10th Result 2021: सरकारी स्कूलों में 16 फीसद का हुआ सुधार, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
CBSE 10th Result 2021: लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। सीबीएसई 10वीं के परिणाम में सरकारी स्कूलों के छात्रों का परिणाम बीते साल के मुकाबले बेहतर रहा। देशभर के सरकारी स्कूलों के छात्रों के परिणाम में इस साल 16 फीसद का सुधार हुआ है। सरकारी स्कूलों ने बीते साल के अपने परिणाम से सुधार तो किया है लेकिन फिर भी निजी स्कूल से आगे नहीं निकल पाए। इस साल निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी से बेहतर रहा। निजी स्कूलों के 99.57 फीसद और सरकारी स्कूलों के 96.03 फीसद छात्र पास हुए हैं। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 95.88 फीसद छात्र पास हुए हैं।

दिल्ली के निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी से बेहतर

दिल्ली के निजी स्कूलों के छात्रों का परिणाम सरकारी स्कूलों से ज्यादा रहा। दिल्ली पूर्वी क्षेत्र के निजी स्कूलों के 99.54 फीसद छात्र और दिल्ली पश्चिमी क्षेत्र के 99.61 फीसद छात्र पास हुए हैं। वहीं, सरकारी स्कूलों के दिल्ली पूर्वी क्षेत्र के 96.80 फीसद छात्र और दिल्ली पश्चिमी क्षेत्र के 98.60 फीसद छात्र पास हुए हैं। हालांकि, सरकारी स्कूलों ने बीते साल के मुकाबले अपने परिणाम में सुधार किया है। बीते साल दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र के 81.39 फीसद छात्र और पश्चिमी क्षेत्र के 84.89 फीसद छात्र पास हुए हैं। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के 95.00 फीसद छात्र और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के 95.88 छात्र पास हुए हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 10वीं के परिणाम लड़कियों ने बाजी मारी है। देशभर में 99.24 फीसद लड़कियां और 98.89 फीसद लड़के पास हुए हैं। देशभर में लड़कियों का पास फीसद में इस साल लड़कों के मुकाबले 0.35 फीसद ज्यादा रहा। वहीं, दिल्ली में भी लड़कियों का पास फीसद लड़कों से ज्यादा रहा। दिल्ली में इस साल 196935 छात्रों और 175390 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 173419 छात्राएं और 191723 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। कुल मिलाकर राजधानी में 98.88 फीसद लड़कियां और 97.35 फीसद लड़के पास हुए हैं।

इन राज्यों में 100 फीसद छात्र- छा्त्राएं हुए उत्तीर्ण

इस बार कई राज्यों में 100 फीसद छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें गोवा, लक्ष्यदीप, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुदुचेरी, तमिलनाडु शामिल हैं।

राज्य -- लड़के-- लड़कियां

आंध्र प्रदेश--- 99.99 -- 100

बिहार -- 99.53-- 99.71

दिल्ली -- 97.35-- 98.88

दमन और दीयू -- 98.97-- 100

दादर और नागर हवेली -- 99.86-- 100

लद्दाख --- 99.72-- 100

उत्तर प्रदेश -- 98.84-- 99.27

मध्य प्रदेश -- 99.31 -- 99.71

महाराष्ट्र -- 99.90-- 99.94

विदेशी स्कूल -- 99.85-- 99.99

chat bot
आपका साथी