दिल्ली के विजय विहार थाने के SHO समेत दो कांस्टेबल भी गिरफ्तार, 2 लाख की नगदी बरामद

सीबीआइ ने रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के विजय विहार थाना के SHO एस एस चहल को गिरफ्तार किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 02:09 PM (IST)
दिल्ली के विजय विहार थाने के SHO समेत दो कांस्टेबल भी गिरफ्तार, 2 लाख की नगदी बरामद
दिल्ली के विजय विहार थाने के SHO समेत दो कांस्टेबल भी गिरफ्तार, 2 लाख की नगदी बरामद

नई दिल्ली, राकेश कुमार सिंह। सीबीआइ ने रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के विजय विहार थाना के एसएचओ (SHO) एस एस चहल को गिरफ्तार किया है। एसएचओ के साथ सीबीआइ ने दो पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है। एसएचओ के साथ जिन दो पुलिसकर्मियों को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया है उनके नाम बद्री और जितेंद्र बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, एसएचओ ने कंस्ट्रक्शन के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। अंत में दो लाख रुपये पर बात बनी थी।

आरोपितों के पास से दो लाख बरामद

दरअसल, एक शख्स ने सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से एचएचओ और दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत की थी। सीबीआइ की टीम ने इस मामले जांच को आगे बढ़ाते हुए विजय विहार पुलिस थाने में बुधवार को छापेमारी की थी। इस दौरान एसएचओ के पास से दो लाख की नगदी भी बरामद हुई थी। आरोप है कि दो लाख रुपये पीड़ित से ही आरोपित पुलिसकर्मियों ने ली थी। फिलहाल सीबीआइ की टीम आरोपितों से पूछताछ कर रही है। 

महिला ने फोन झपटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

वहीं, एक अन्य मामले में न्यू उस्मानपुर इलाके में बदमाश ने एक स्कूटी सवार महिला को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद महिला का फोन झपटकर भागने लगा। लेकिन महिला ने भी हार नहीं मानी, स्कूटी से बदमाश का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर जाकर लोगों की मदद से बदमाश को धर दबोचा। लोगों ने बदमाश को जमकर पीटा, इसके बाद बदमाश बदमाश अजय को पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार नेहा सिंह परिवार के साथ घोंडा इलाके में रहतीं हैं। मंगलवार शाम वह तीसरा पुश्ते से स्कूटी से खरीदारी करने गई थी। जब वापस लौट रहीं थीं इस बीच डाकखाने वाली गली के पास पहुंचीं, तभी उनके मोबाइल पर कॉल आ गया। वह स्कूटी रोक कर फोन पर बात करने लगीं। तभी पैदल एक बदमाश आया और उसने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। जैसे ही महिला सड़क पर गिरी, बदमाश ने उनका फोन उठाया और भागने लगा। महिला ने भी हिम्मत दिखाकर उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी