Delhi Crime News: नशे में धुत दिल्ली पुलिस के SI ने कार से महिला को मारी टक्कर

Delhi Crime News एसआइ ने अपनी कार से पहले नूरजहां की कुर्सी पर टक्कर मारी। इसके बाद नूरजहां को घसीटते हुए कुछ कदम तक ले गई। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गईं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:35 AM (IST)
Delhi Crime News: नशे में धुत दिल्ली पुलिस के SI ने कार से महिला को मारी टक्कर
Delhi Crime News: नशे में धुत दिल्ली पुलिस के SI ने कार से महिला को मारी टक्कर

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने नशे की हालत में गाजीपुर डेयरी फार्म में अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी एक बुजुर्ग महिला को कार से टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ कदम तक उन्हें घसीट दिया। इसकी वजह से 65 वर्षीय नूरजहां जख्मी हो गईं। उन्हें पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लापरवाही और तेजफ्तार से कार चलाने का केस दर्ज कर आरोपित की स्विफ्ट कार जब्त कर ली है। आरोपित की पहचान पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) में तैनात एसआइ जोगिंदर शर्मा के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, नूरजहांं परिवार के साथ गली नंबर-छह, गाजीपुर डेयरी फार्म में रहती हैं। शुक्रवार शाम करीब 7ः15 बजे अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठी हुई थीं। उनके बेटे इलियास समेत कुछ पड़ोसी आसपास खड़े थे। इसी दौरान विवेक धर्मकांटा की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार बड़ी तेजी से आई। नूरजहां की कुर्सी पर टक्कर मारी। इसके बाद नूरजहां को घसीटते हुए कुछ कदम तक ले गई। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गईं।

परिवार के अलावा आसपास मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया और नूरजहां को कार के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहीं जोगिंदर को मौके पर ही लोगों ने दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे की हालत में जोगिंदर ने लोगों के साथ गाली-गलौच भी की। जोगिंदर गाजीपुर गांव में रहता है। गिरफ्तारी के बाद जोगिंदर को थाने से जमानत मिल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी