पैरोल पर जेल से बाहर आया मगर दोबारा नहीं गया, गुरुग्राम के एक अस्पताल से पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या हत्या के प्रयास मामले के एक आरोपित को बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने गुरुग्राम के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान धर्मेंद्र राणा के रूप में हुई है। वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था लेकिन फिर दोबारा वह जेल नहीं गया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:29 PM (IST)
पैरोल पर जेल से बाहर आया मगर दोबारा नहीं गया, गुरुग्राम के एक अस्पताल से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पैरोल जंप करने के बाद पुलिस को इसकी तलाश थी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हत्या, हत्या के प्रयास मामले के एक आरोपित को बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने गुरुग्राम के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान धर्मेंद्र राणा के रूप में हुई है। वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन फिर दोबारा वह जेल नहीं गया। पैरोल जंप करने के बाद पुलिस को इसकी तलाश थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई को जानकारी मिली कि हत्या व हत्या के प्रयास मामले में पैरोल जंप कर फरार हुआ आरोपित गुरुग्राम के एक अस्पताल में है। इसके बाद थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची और हर कमरे में जाकर छानबीन की। इस दौरान 122 रूम नंबर से एक शख्स को गिरफ्तार किया। उसके पास से कोई आइडी प्रूफ भी नहीं मिला। इसके बाद इसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना नाम धर्मेंद्र राणा बताया। वह नजफगढ़ में एक व जाफरपुर कलां में दर्ज दो मामले में पैरोल जंप कर चुका था। आरोपित पर विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज हैं।

उधर, द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान अभिषेक सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने द्वारका सेक्टर 3 में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। इसी दौरान युवक पुलिसकर्मी को देखकर घबरा गया और भागने लगा।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम अभिषेक बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल (7.65 एमएम) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने यह पिस्टल सचिन उर्फ काले नामक शख्स से खरीदी थी। अभिषेक मेरठ के एक विश्वविद्यालय में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

chat bot
आपका साथी