मशहूर एक्टर के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता बोली- 9 साल की उम्र से कर रहा था गलत काम

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मशहूर एक्टर का भाई तब से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है जब वह मात्र 9 साल की थी।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:39 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:08 AM (IST)
मशहूर एक्टर के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता बोली- 9 साल की उम्र से कर रहा था गलत काम
मशहूर एक्टर के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता बोली- 9 साल की उम्र से कर रहा था गलत काम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बॉलीवुड के नामी एक्टर के भाई पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता और आरोपित दोनों ही बॉलीवुड एक्टर के रिश्ते में लगते हैं। पीड़िता ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत भी थाने में दे चुकी है, लेकिन वह बुधवार को पुलिस के बुलाने पर थाने नहीं आई। पुलिस उसे दोबारा बुलाने का प्रयास करेगी। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म अभिनेता की भतीजी ने उनके भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर थाने में यौन उत्पीड़न के मद्देनजर शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, एक्टर के भाई ने इस आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आरोपित का करना है कि कोई कैसे कानून को गुमराह कर सकता है और एक ही केस को अलग बयान के साथ दिल्ली पुलिस में फाइल करवा सकता है।

9 साल की उम्र से कर रहा यौन उत्पीड़न

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मशहूर एक्टर का भाई तब से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है, जब वह मात्र 9 साल की थी। यौन उत्पीड़न के साथ किसी से इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। महज 9 साल की उम्र में वह चुप रही और इस चुप्पी का फायदा उठाकर वह सालों तक उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।

शादी के बाद भी किया यौन उत्पीड़न

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह 9 साल की थी तभी से आरोपित उनका उत्पीड़न कर रहा था। उनकी शादी से कुछ समय पहले तक यह सिलसिला जारी रहा। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपित उनकी ससुराल वालों को भी प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुधवार को बुलाया गया था। हालांकि वह बुधवार को थाने में नहीं आई थीं।

पीड़िता शादीशुदा, पति संग रहती है दिल्ली में

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो यौन उत्पीड़न की शिकार फिलहाल पीड़िता जामिया नगर में अपने पति के साथ रहती है। वहीं, मशहूर एक्टर के घर पीड़िता का आना-जाना रहा है। 

Delhi Violence: IB के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या में अहम सबूत बना एक वीडियो

chat bot
आपका साथी