जीजा ने साले पर किया तलवार से वार, पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष तिलक नगर स्थित एक कालोनी में रहते हैं। कालोनी की अलग-अलग गलियों में दोनों का परिवार रहता है।पुलिस को पता चला कि आरोपित का साला अवसाद के कारण अक्सर आपत्तिजनक अवस्था में गली में निकल पड़ता था और हंगामा करता था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST)
जीजा ने साले पर किया तलवार से वार, पुलिस कर रही छानबीन
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अवसाद से ग्रस्त एक साला- बहनोई के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि जीजा ने साले को तलवार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। फिलहाल उनका उपचार सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष तिलक नगर स्थित एक कालोनी में रहते हैं। कालोनी की अलग-अलग गलियों में दोनों का परिवार रहता है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपित का साला अवसाद के कारण अक्सर आपत्तिजनक अवस्था में गली में निकल पड़ता था और हंगामा करता था। 

कार के चोरी का आरोपित 25 साल बाद हुआ गिरफ्तार

वहीं मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 1993 में आरके पुरम में एक महिला की कार चुराई थी। आरोपित की पहचान उत्तर नगर निवासी संतराम उर्फ संतू के रूप में हुई है।

आरोपित ने फरारी के दौरान दिल्ली-एनसीआर में 69 वारदात को अंजाम दिया। कार चोरी के इस मामले में आरोपित 1996 के बाद कभी अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ था। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि 1993 में आरके पुरम इलाके में पल्लवी चंदर नामक महिला ने थाने में अपनी कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस दौरान आरोपित अदालत की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ। 12 जुलाई, 1996 को अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले मंदिर मार्ग थाने के एसआइ जय सिंह को सूचना मिली कि आरोपित अपने घर उत्तम नगर में मौजूद है। ऐसे में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी