शादी का झांसा देकर झारखंड से किशोरी को लाया दिल्ली, फिर जुड़ गया डॉक्टर एंगल

डॉक्टर के घर पहुंची किशोरी ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। उसने एक महिला की सहायता से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दे दी।

By Edited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 03:13 PM (IST)
शादी का झांसा देकर झारखंड से किशोरी को लाया दिल्ली, फिर जुड़ गया डॉक्टर एंगल
शादी का झांसा देकर झारखंड से किशोरी को लाया दिल्ली, फिर जुड़ गया डॉक्टर एंगल

गुरुग्राम, जेएनएन। सेक्टर-65 निवासी एक डॉक्टर के घर से चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस की मदद से एक 16 वर्षीय किशोरी को मुक्त कराया है। इस किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर झारखंड से दिल्ली लाया था।    किशोरी को दिल्ली लाने के बाद युवक ने उसे ऐसे व्यक्ति को सौंप दिया जो कमीशन लेकर लोगों के घरों में घरेलू सहायिका रखवाता था। उसी ने किशोरी को घरेलू सहायिका के तौर पर डॉक्टर के घर लगवा दिया था।

पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की सहयोगी संस्था शक्ति वाहिनी के प्रतिनिधि (वालंटियर) ऋषिकांत ने बताया कि किशोरी मूल रूप से झारखंड के खूंटी जिले की रहने वाली है। उसके गांव का ही एक युवक उसे बहलाकर दिल्ली लाया था।

डॉक्टर के घर पहुंची किशोरी ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। बृहस्पतिवार को उसने एक महिला की सहायता से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने उसे मुक्त कराया।

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पुलिस भगा कर लाने वाले युवक तथा उसे डॉक्टर के घर रखवाने वाले व्यक्ति की खोजबीन कर रही है। नाबालिग को घर में रख कामकाज करवाने के आरोप में डॉक्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है।

chat bot
आपका साथी